मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूएई के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। अबू धाबी में उन्होंने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
इस बैठक को बेहद सार्थक बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात में हो रहे बदलाव और उसके व्यापक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा हुई है।
भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जोर मुलाकात के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई सरकार का विशेष आभार जताया। उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए यूएई द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
जयशंकर ने विश्वास जताया कि भारत और यूएई के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत वहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात कर की थी, जहां उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच उनकी स्थिति को लेकर चर्चा की।
ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का खाड़ी देशों का यह दौरा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हो रहे इन दौरों का मकसद पश्चिम एशिया के बदलते समीकरणों के बीच भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करना और साझेदारियों को नई ऊंचाई देना है।
मॉरीशस के बाद यूएई पहुंचे जयशंकर इससे पहले विदेश मंत्री मॉरीशस की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। अपनी कूटनीतिक सक्रियता के तहत, हिंद महासागर क्षेत्र के बाद अब वे पश्चिम एशिया में भारत के हितों की रक्षा और संबंधों को प्रगाढ़ करने के मिशन पर हैं।
A real pleasure to meet DPM & FM @ABZayed of UAE in Abu Dhabi this evening.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 11, 2026
Our conversation focused on the evolving regional situation and its implications.
Conveyed our deep appreciation for ensuring the well-being of the Indian community in the UAE.
Confident that our… pic.twitter.com/zoQ2BtkCGG
पत्नी के सामने पति के साथ सरेआम शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
इस्लामाबाद में आमने-सामने: ईरान-अमेरिका की 4 घंटे चली मैराथन वार्ता, पर होर्मुज पर फंसा पेंच
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: क्या मध्य-पूर्व में फिर भड़केगी जंग? जानें 6 बड़े कारण
जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा: F-16 के साये में डर का साया और ईरान के साथ आर-पार की बातचीत
दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: बेंगलुरु-मुंबई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली और बिहार को मिली मायूसी
KKR vs LSG मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा , कपल की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
खराब फील्डिंग ने डुबोई दिल्ली की नैया, चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत
सूरज जैसी आग से टकराकर लौटे आर्टेमिस-2 के जांबाज: मौत को मात देने वाली वापसी की पूरी कहानी
IPL 2026: शनिवार का रोमांच, पंजाब की धमाकेदार जीत और चेन्नई का विजयी आगाज
हवा में तैरते हुए लपका नामुमकिन कैच: मार्को यान्सन की फील्डिंग देख दंग रह गए फैंस