आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा दीं। शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर में अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया।
तूफानी पारी से मचाया तहलका अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी 28 गेंदों की पारी में 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अभिषेक की इस बल्लेबाजी के आगे पंजाब का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका।
IPL इतिहास के किंग बने अभिषेक इस अर्धशतक के साथ अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। वे आईपीएल में 20 गेंदों से कम में 5 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक ने इससे पहले भी 16 गेंदों, 18 गेंदों और दो बार 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ने का कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन (4 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है।
पावरप्ले में रनों की बारिश अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पंजाब के खिलाफ पावरप्ले में ही 105 रन कूट डाले। हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी बार पावरप्ले में 100 से अधिक रन बनाने वाली टीम बनी है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी:
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जीत का सबसे बड़ा फैक्टर साबित हो रहा है। जिस तरह से वे गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले मैचों में भी वे बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।
🚨 HISTORY BY ABHISHEK SHARMA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2026
- Abhishek Sharma has most Fifties in Under 20 balls in IPL history. 😍
Abhi is here to rule for Sunrisers Hyderabad. pic.twitter.com/paAUPkVxjV
नासिक आईटी कंपनी में कॉर्पोरेट जिहाद : जबरन नमाज और यौन शोषण का काला सच, अंडरकवर महिला पुलिसकर्मियों ने किया भंडाफोड़
हैरतअंगेज! मार्को यान्सन ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन कैच, ईशान किशन भी रह गए दंग
1 करोड़ का घर, जान का जोखिम: ग्रेटर नोएडा में ढही बालकनी की छत, सामने आई बिल्डरों की पोल
संसद में दिखी सियासी गर्मजोशी: पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: कहा- होर्मुज का सच जान लें, ये कोई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग नहीं है
बाल-बाल बचे मंत्री छगन भुजबल, हेलीपैड की जगह पार्किंग में उतरा हेलीकॉप्टर; CM ने दिए जांच के आदेश
राम चरण की पेड्डी : हॉलीवुड जैसा विजुअल और धमाकेदार अवतार, फैंस की बढ़ी धड़कनें
वैभव सूर्यवंशी के तूफान से कांपा आरसीबी, विराट कोहली से मिला खास आशीर्वाद
वर्दी या सूट? पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की ड्रेस डिप्लोमेसी के पीछे का खेल
समय रैना के भद्दे जोक पर अमिताभ बच्चन का करारा जवाब? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप