18 साल का लंबा इंतजार और एक अधूरा सपना निर्देशक एटली अब एक नए मिशन पर हैं। उन्होंने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म राका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर इतना दमदार है कि सोशल मीडिया पर फैंस इसे ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं।
18 साल तक सीने से लगाकर रखा राका का आइडिया एटली का कहना है कि राका उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि इस कहानी के विचार को उन्होंने पिछले 18 वर्षों से संजोकर रखा है। उन्होंने लिखा, इस कहानी ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और हर कठिन परिस्थिति में मेरे साथ रही।
अल्लू अर्जुन का खूंखार भेड़िया लुक राका के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का अवतार ऐसा है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। पोस्टर में उनके चेहरे का एक हिस्सा एक बड़े, बालों वाले भेड़िए के पंजे से ढका हुआ है। उनकी तीखी, काजल लगी आंखें दर्शकों को डराने और आकर्षित करने के लिए काफी हैं।
800 करोड़ का मेगा बजट और रहस्यमयी अंदाज़ खबरों के अनुसार, एटली इस प्रोजेक्ट पर करीब 800 करोड़ का दांव लगा रहे हैं। फिल्म का टाइटल राका और अल्लू अर्जुन का यह गंजा और रफ लुक यह साफ कर रहा है कि एटली कुछ ऐसा पेश करने वाले हैं, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया। यह एक बड़े सिनेमाई अनुभव की शुरुआत है।
सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकते थे यह करिश्मा अल्लू अर्जुन के इस खतरनाक लुक ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जिस तरह से उन्होंने इस रहस्यमयी भूमिका को अपनाया है, उससे यह स्पष्ट है कि एटली और अल्लू अर्जुन की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी में है।
#Raaka isn’t just a film… it’s a part of me I’ve carried for years. For 18 years, I held on to one idea, never letting it fade.
— atlee (@Atlee_dir) April 8, 2026
It tested me, shaped me, and stayed with me through everything. And honestly… this is just the beginning#HappyBirthdayAlluArjun sir@alluarjun… pic.twitter.com/UuKdpJRChs
टोल प्लाजा पर अब डिजिटल डंडा , बिना FASTag सफर पड़ा तो जेब होगी ढीली
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का धमाकेदार ऐलान, पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के!
DC vs GT: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली के खिलाफ वापसी करेंगे ये धाकड़ कप्तान
वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या भी हुए कायल; राजस्थान की जीत की हैट्रिक
शादी के सीजन में गैस का बवाल : थाली हुई महंगी और मेन्यू हुआ छोटा
आसाराम के बेटे नारायण साईं का तलाक मंजूर: पत्नी जानकी को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये
IPL 2026: 1 करोड़ को बना दिया 16 करोड़! राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी का मार्केट गेम
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने जारी की देश खाली करने की एडवाइजरी
शांति की कोशिश या बड़ा धोखा? सीजफायर के कुछ ही मिनटों बाद 5 देशों पर ईरान का मिसाइल अटैक
पुलिस स्टेशन में पूछताछ का डर, फिर एक फोन कॉल और बदल गया पूरा माहौल; पढ़ें समय रैना का अनएक्सपेक्टेड किस्सा