पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और विवाद के केंद्र में हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की मध्यस्थता के दावों के बीच, उनकी एक गलती ने पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या थी वो बड़ी गलती? मामला तब शुरू हुआ जब पीएम शरीफ ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा किया। इस पोस्ट की शुरुआत में ही लिखा था: Draft - Pakistan s PM Message on X । यूजर्स ने तुरंत गौर किया कि यह कोई सामान्य पोस्ट नहीं, बल्कि किसी के द्वारा भेजा गया ड्राफ्ट था, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय ने बिना एडिट किए जस-का-तस कॉपी-पेस्ट कर दिया।
कठपुतली होने के आरोपों से मचा बवाल इस चूक के बाद इंटरनेट पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। आलोचकों और सोशल मीडिया यूजर्स का तर्क है कि अपनी टीम के लिए खुद को पाकिस्तान का पीएम कहकर संबोधित करना असंभव है। इससे यह कयास तेज हो गए हैं कि यह संदेश संभवतः वाशिंगटन या किसी बाहरी एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था, जिसे इस्लामाबाद ने बिना सोचे-समझे पब्लिश कर दिया।
क्या अमेरिका तय कर रहा है पाकिस्तान का रुख? आलोचकों का कहना है कि यह गलती इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान खुद को एक निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में पेश करने के बावजूद, वास्तव में अमेरिका की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। यूजर्स का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दबाव में पाकिस्तान केवल उनके निर्देशों का पालन कर रहा है, जिससे उसकी कूटनीतिक स्वायत्तता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।
संगर्ष विराम का ड्रामा और कूटनीतिक दबाव विवाद के बीच, शरीफ की पोस्ट का उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा करना था। प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और सैन्य कार्रवाई रोकने की बात कही गई थी। हालांकि, संघर्ष विराम का ऐलान तो हो गया, लेकिन इस ड्राफ्ट वाली गलती ने उस पर ग्रहण लगा दिया है।
डिजिटल दौर में कूटनीति का जोखिम भले ही पाकिस्तान ने बाद में संशोधित पोस्ट कर इसे संभालने की कोशिश की, लेकिन इस घटना ने वैश्विक कूटनीति के नए जोखिमों को उजागर कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाई-प्रोफाइल कूटनीति में एक छोटी सी कॉपी-पेस्ट की गलती पूरी दुनिया में देश की छवि को धूमिल कर सकती है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह अस्थायी संघर्ष विराम टिक पाएगा, या पाकिस्तान अपनी इस डिजिटल फजीहत से उबर पाएगा।
The White House seems to be writing Pakistan’s PM posts and sending them over to be published 💀 pic.twitter.com/vwnvQyBPYs
— 𝐀𝐍𝐓𝐔𝐍𝐄𝐒 (@Antunes1) April 7, 2026
अवॉर्ड फंक्शन में अपमान का विवाद: राजपाल यादव ने बताया ‘सच्चाई’, फैंस से की यह अपील
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 में धमाकेदार हैट्रिक: मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा
उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख मंत्रमुग्ध हुए हार्दिक पांड्या
धनबाद होमगार्ड भर्ती: पूर्वी टुंडी और टुंडी के 278 अभ्यर्थियों के अंक जारी, ऐसे देखें अपनी परफॉर्मेंस
ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़ा हमला: इजरायली सेना ने 8 पुलों को किया जमींदोज
ओडिशा में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव: 6,081 करोड़ का निवेश, 9,700 युवाओं को मिलेगा रोजगार
चांद का वो रहस्यमयी चेहरा जो कभी नहीं दिखा: आर्टेमिस-2 ने कैद किया फार साइड का हकीकत भरा वीडियो
नवी मुंबई का बदलेगा कायाकल्प: सिडको का 16,250 करोड़ का मेगा बजट, मेट्रो और एयरपोर्ट पर खास फोकस
दिल्ली में ऐतिहासिक फैसला: 1511 कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की, 45 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
शादी के सीजन में गैस का बवाल : थाली हुई महंगी और मेन्यू हुआ छोटा