जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के भड़काऊ बयान पर जोरदार पलटवार किया है। ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में भारत के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करता है, तो पाकिस्तान कोलकाता तक पहुंच जाएगा। उमर अब्दुल्ला ने इस गीदड़ भभकी को सिरे से खारिज करते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई है।
ऑपरेशन सिंदूर का आईना उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाई। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। क्यों वे हमें उन हालातों को याद दिलाने के लिए मजबूर कर रहे हैं? कोलकाता की बात तो दूर, वे पिछले साल बमुश्किल जम्मू तक पहुंच पाए थे और कोई नुकसान नहीं कर सके थे। दिल्ली तक तो उनकी पहुंच ही नहीं थी।
भारत को धमकाना पाकिस्तान की भूल मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जो देश अपनी राजधानी तक का रुख नहीं कर पाया, वह कोलकाता पहुंचने का ख्वाब देख रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत दी कि वह ऐसे बेतुके बयान देने के बजाय अपने देश के गिरते हालातों और आंतरिक संकटों पर ध्यान दे।
अपने घर की चिंता करे पाकिस्तान अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की माली हालत पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारत की स्थिति आज बेहद मजबूत है। हमारे विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के पास ईंधन खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस से कह रखा है कि वे भारत आएं तो अपना तेल साथ लेकर आएं, क्योंकि उनके पास ईंधन नहीं है।
रिश्ते सुधारने में ही भलाई अंत में मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को सलाह दी कि टकराव के रास्ते पर चलने के बजाय उसे भारत के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब रिश्तों का नुकसान भारत की तुलना में पाकिस्तान को कहीं ज्यादा उठाना पड़ रहा है, इसलिए उसे शांति और बातचीत का रास्ता चुनना चाहिए।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर? पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। इस कायराना हरकत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाक-अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान भारत ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। उस समय पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई पूरी तरह विफल रही थी।
*#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पूरा हुए 1 साल भी नहीं हुए। क्यों वे(पाकिस्तान) हमें मजबूर कर रहे हैं याद दिलाने के लिए कि किस तरह के हालात बने हुए थे। कोलकाता तो दूर की बात वे मुश्किल से जम्मू पहुंचें... कोलकाता पहुंचने का सपना… pic.twitter.com/ENs1sMpHUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2026
जायसवाल-सूर्यवंशी की आतिशी पारी, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा
इतिहास रचा: मेनका गुरुस्वामी बनीं भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद
JPSC मुख्य परीक्षा में गड़बड़ियों का अंबार: क्या सवालों के स्तर से खिलवाड़ कर रहा है आयोग?
गपशप करने वाली आंटियां याद आती हैं... न्यूजीलैंड में रह रहीं भारतीय महिला का वीडियो वायरल
बेटी ने की स्कूल न जाने की जिद, पिता के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया धमाल!
जब मेरा विश्वास डगमगाया, आप साथ खड़े रहे : आदित्य धर ने धुरंधर की सफलता का श्रेय किसे दिया?
शादी के सीजन में गैस का बवाल : थाली हुई महंगी और मेन्यू हुआ छोटा
ट्रंप के सीज़फायर का धमाका: आज शेयर बाजार में दिखेगी बड़ी तेजी, जानें क्या हैं संकेत
10 रुपये की मेथी पर छिड़ा महासंग्राम: क्या भारत में रहना वाकई सस्ता है?
RBI ने दिया राहत का संदेश: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आपकी EMI रहेगी स्थिर