आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को दंग कर दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भले ही वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
14 गेंदों में गेंदबाजों की हवा टाइट वैभव ने महज 14 गेंदों का सामना करते हुए 278.57 की स्ट्राइक रेट से 39 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के जड़े और मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके क्रीज पर रहने तक मुंबई के गेंदबाज लाचार नजर आए।
युसूफ और जडेजा की बराबरी इस पारी के साथ वैभव ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वे अब आईपीएल में 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 30 से अधिक रन की पारी खेलने के मामले में युसूफ पठान और रविंद्र जडेजा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वैभव ने यह कारनामा महज 10 पारियों में 4 बार किया है।
अभिषेक और हार्दिक से टक्कर इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या का नाम है, जिन्होंने 6-6 बार ऐसा किया है। हालांकि, वैभव की उम्र और उनके खेलने के अनुभव को देखते हुए, उनकी यह उपलब्धि और भी अधिक प्रभावशाली मानी जा रही है।
मुंबई के खिलाफ 8वें सबसे सफल बल्लेबाज इस 39 रन की पारी के साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों का उनका आंकड़ा 296 पहुंच गया है। अब वह राजस्थान बनाम मुंबई मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। इस लिस्ट में जोस बटलर 533 रनों के साथ टॉप पर हैं।
राजस्थान की जीत का दम मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रनों की बदौलत 11 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना सकी और राजस्थान ने 27 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स लगातार तीसरी जीत हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
कांग्रेस की अजातशत्रु और दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 की उम्र में निधन
पवन खेड़ा का अंडरग्राउंड वीडियो वायरल: कैमरों से बचते दिखे कांग्रेस नेता, बीजेपी ने कसा तंज
दिल्ली में पानी का संकट: आज और कल इन इलाकों में नल रहेंगे सूखे, देखें पूरी लिस्ट
मिडिल ईस्ट में सीजफायर से थमीं सांसें, लाल चौक पर गूंजी राहत की ताल
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 में धमाकेदार हैट्रिक: मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा
एक्टिव हो गया ट्रंप का पाषाण युग वाला प्लान, 4 घंटे में ईरान को मिटाने की चेतावनी
जायसवाल-सूर्यवंशी की आतिशी पारी, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा
नवी मुंबई का बदलेगा कायाकल्प: सिडको का 16,250 करोड़ का मेगा बजट, मेट्रो और एयरपोर्ट पर खास फोकस
RR की हैट्रिक: जायसवाल-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 27 रनों से मिली करारी हार
अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज: गर्मी गायब, आखिर क्यों बार-बार यू-टर्न ले रहे बदरा ?