पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक गंभीर कूटनीतिक विवाद में फंस गए हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पाकिस्तान की संप्रभुता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि प्रधानमंत्री ने वह संदेश ट्वीट किया, जो सीधे वाशिंगटन से लिखकर भेजा गया था।
पोस्ट की एडिट हिस्ट्री से खुला राज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम (Ceasefire) के लिए ट्रंप से दो सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया था। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब यूजर्स ने पोस्ट की एडिट हिस्ट्री चेक की। पोस्ट के शुरुआती वर्जन में सबसे ऊपर Draft - Pakistan s PM Message on X लिखा था।
क्या वाशिंगटन से आ रहे हैं निर्देश? आलोचकों का तर्क है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कार्यालय गलती से वह निर्देश भी कॉपी-पेस्ट कर बैठा, जो संभवतः अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भेजा गया था। नेटिजन्स का कहना है कि कोई भी प्रधानमंत्री अपने खुद के ड्राफ्ट में खुद को Pakistan s PM लिखकर संबोधित नहीं करेगा। इस चूक ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या पाकिस्तान की विदेश नीति स्वतंत्र है या यह पूरी तरह से वाशिंगटन द्वारा संचालित (Scripted) है।
ट्रंप की कठपुतली बनने के आरोप इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को अमेरिका की कठपुतली करार दिया जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय केवल विदेशी फरमानों को लागू करने का जरिया बन गया है। इस ड्राफ्ट वाली गलती ने पाकिस्तान की राजनयिक स्वतंत्रता की धज्जियां उड़ा दी हैं और सरकार की भारी किरकिरी हो रही है।
मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल शहबाज शरीफ का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। शरीफ ने अपने ट्वीट में ट्रंप से कूटनीति को मौका देने और ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की अपील की थी।
हालांकि, अब इस आधिकारिक प्रस्ताव की विश्वसनीयता पर ही सवालिया निशान लग गया है। वाइट हाउस ने स्वीकार किया है कि उन्हें पाकिस्तान के प्रस्ताव के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन इस ड्राफ्ट खुलासे ने साबित कर दिया है कि मध्यस्थता के पीछे कौन सी असली शक्ति काम कर रही है।
Oh, this is unbelievable. The edit history on this tweet shows that Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif originally copied and pasted everything he was sent, including:
— Ryan Grim (@ryangrim) April 7, 2026
*Draft - Pakistan s PM Message on X*
Now, obviously, Sharif s own staff don t call him Pakistan s PM, … https://t.co/q0ls8pK0qd pic.twitter.com/lm2vSEElkb
शांति की कोशिश या बड़ा धोखा? सीजफायर के कुछ ही मिनटों बाद 5 देशों पर ईरान का मिसाइल अटैक
नवी मुंबई का बदलेगा कायाकल्प: सिडको का 16,250 करोड़ का मेगा बजट, मेट्रो और एयरपोर्ट पर खास फोकस
मैसूरु स्टेशन पर छूटा नीदरलैंड की महिला का गिटार, RPF की तत्परता ने जीत लिया दिल
IPL का वो साइलेंट किलर , जिसके सामने बेबस हो जाते हैं विराट-रोहित
हमारी उंगलियां ट्रिगर पर : युद्धविराम के बाद भी ईरान ने दी अमेरिका को कड़ी चेतावनी
मैदान पर फूटा गुस्सा और आंसू: वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल वीडियो वायरल, जानिए क्या है माजरा
FSSAI का विवाद : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर एफआईआर क्यों हुई?
जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन का धमाका: AA22 का नाम राका हुआ फाइनल, पहली झलक ने बढ़ाई हलचल
केरल चुनाव से पहले कैश फॉर वोट का घमासान, बीजेपी पर लगे गंभीर आरोप
ट्रंप-ईरान सीजफायर: होर्मुज खुला, क्या मध्य-पूर्व में टल गया युद्ध का खतरा?