तेहरान: मध्य-पूर्व में तनाव अपने चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई डेडलाइन खत्म होने से 11 घंटे पहले ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला कर दिया है। इस बार निशाना बना है ईरान का सबसे महत्वपूर्ण खार्ग आइलैंड , जिसे देश की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन माना जाता है।
क्या है खार्ग आइलैंड का महत्व? खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है। ईरान का लगभग 80 से 90 फीसदी कच्चा तेल यहीं से दुनिया भर में भेजा जाता है। इस द्वीप पर विशाल ऑयल टर्मिनल, स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन्स मौजूद हैं, जहां से प्रतिदिन 70 लाख बैरल तेल लोड किया जा सकता है। इस हमले से ईरान की आर्थिक रीढ़ को तगड़ा झटका लगा है।
ट्रंप की चेतावनी और धुआं-धुआं होती तस्वीरें डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान मंगलवार रात तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है, तो वे ईरान को पाषाण काल में धकेल देंगे। हालांकि डेडलाइन अभी दूर थी, लेकिन इजरायल और अमेरिका ने समय से पहले ही हमले शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऑयल टर्मिनल को ध्वस्त होते साफ देखा जा सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट का विवाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा है। यहां से गुजरने वाले टैंकरों पर ईरानी सेना के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी खौफ बना हुआ था। इसी आक्रामकता को रोकने के लिए अमेरिका और इजरायल ने यह सख्त कदम उठाया है।
ईरान की बौखलाहट और युद्ध की आशंका हमले के बाद ईरान बेहद गुस्से में है और उसने बदला लेने की धमकी दी है। ईरानी सेना ने स्पष्ट किया है कि वे इस प्रहार को चुपचाप नहीं सहेंगे और इसका जवाब अमेरिका और उसके सहयोगियों को भुगतना होगा। वहीं, ट्रंप का रुख अभी भी आक्रामक है, जिन्होंने सोमवार रात को फिर दोहराया कि ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
क्या होगा आगे? खार्ग आइलैंड पर हमले का मतलब है ईरान की कमाई के जरियों को सीधे निशाना बनाना। यदि ईरान जवाबी कार्रवाई करता है, तो क्षेत्र में एक बड़े युद्ध के बादल मंडराने तय हैं। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें होर्मुज स्ट्रेट और इस बढ़ते तनाव पर टिकी हैं।
Several explosions caused by U.S.-Israeli airstrikes reported in Iran’s Kharg Island, according to Iran’s semi-official Mehr. pic.twitter.com/sy8SSjzHNd
— Ariel Oseran أريئل أوسيران (@ariel_oseran) April 7, 2026
चेक बाउंस केस: सलमान खान ने राजपाल यादव को दी नसीहत, बोले- देना तो है ही, इसलिए दिमाग में रखो
ईरान के पावर प्लांट में सुरों का कवच : क्या संगीतकार का यह कदम अमेरिका-इजरायल के हमले को रोक पाएगा?
RR vs MI: क्या वैभव सूर्यवंशी का जादू खत्म? मुंबई इंडियंस के कोच ने दिया चौंकाने वाला बयान
वैशाली: महिला कॉन्स्टेबल के दबाव में दारोगा ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले ही संभाला था थाना
चांद के सबसे करीब पहुंची इंसानियत: आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास, तोड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड
क्या आज है कयामत की रात? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आसमान में गरजा डूम्सडे प्लेन
ईरान में अगले 12 घंटे ट्रेन यात्रा से बचें: इजराइल की चेतावनी से मची सनसनी, क्या कोई बड़ा हमला होने वाला है?
ब्लाउज फाड़ लो और फंसा दो : कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान वायरल, चुनाव से पहले मचा बवाल
वड़ापाव गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा: दुबई के शेख और बिजनेसमैन दे रहे 50 लाख के गंदे ऑफर
मिनी कूपर का कहर: गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली युवती की जान, बिजनेसमैन के बेटे पर उठे सवाल