अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जिनकी फिल्मों का इंतज़ार उनकी फैन फॉलोइंग को बेसब्री से रहता है। अब एक्टर अपनी आगामी फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।
पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर पोस्टर जारी कर माहौल गर्म कर दिया है। पोस्टर में एक भेड़िये जैसा डरावना हाथ और उसके नुकीले नाखून नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के बेहद इंटेंस होने का संकेत दे रहे हैं। इस रहस्यमयी विजुअल ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
कल सुबह सामने आएगा टाइटल मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को फैंस के लिए एक धमाका तैयार है। कल सुबह 11 बजे फिल्म का आधिकारिक टाइटल पोस्टर रिवील किया जाएगा।
दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी है। यह पहला मौका है जब ये दोनों सुपरस्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दीपिका, डायरेक्टर एटली के साथ जवान में काम कर चुकी हैं।
800 करोड़ का भारी-भरकम बजट रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन का अवतार पहले से कहीं अधिक पावरफुल और अलग होगा। इस फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।
पुष्पा 2 की सफलता के बाद उम्मीदें हाई अल्लू अर्जुन पिछली बार पुष्पा 2 में नजर आए थे। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर इतिहास रचा था। अब फैंस को उम्मीद है कि एटली के साथ मिलकर अल्लू अर्जुन एक और ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
Brace for the BlAAst💥
— Sun Pictures (@sunpictures) April 7, 2026
Title Poster - Tomorrow @ 11 AM@alluarjun @Atlee_dir @deepikapadukone#AA22xA6 pic.twitter.com/pPHn70C77o
वृंदावन में साधु पर लगा रेप का गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सिद्धू परिवार का बड़ा दांव: नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी , खत्म की सियासी अटकलें
PSL: स्टीव स्मिथ के साथ हुआ वही पुरानी खेल, साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?
ईरान की अग्निपरीक्षा : ट्रंप की डेडलाइन खत्म, इजरायल ने दी ट्रेनों में न बैठने की चेतावनी
अमरावती का राजधानी वाला सपना हुआ साकार, केंद्र ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
ड्यून: पार्ट 3 का हैरतअंगेज क्रेज: रिलीज से 8 महीने पहले ही बिके सारे टिकट, 2 मिनट में मची लूट
रहने दो आलिया, आपसे नहीं हो पाएगा : पहली बार होस्टिंग कर बुरी तरह फंसीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली
RR vs MI: गुवाहाटी में हिटमैन बनाम वंडर किड की जंग, किसका पलड़ा भारी?
कर्ज मांगा तो बिफरा पाकिस्तान: UAE को बताया गरीब , अखंड भारत का दिखाया डर