तमिलनाडु के मदुरै जिले की अदालत ने सथानकुलम पुलिस हिरासत हत्या मामले में एक ऐतिहासिक और कठोर फैसला सुनाया है। अदालत ने 9 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, दोषियों को मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ 40 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना साल 2020 की है, जब देश कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा था। सथानकुलम के रहने वाले मोबाइल कारोबारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखने के आरोप में हिरासत में लिया था।
हिरासत में बर्बरता का आरोप परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर थाने में पिता-पुत्र को रात भर बुरी तरह प्रताड़ित किया। उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हिरासत में हुई इस मारपीट के कुछ समय बाद ही दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया था।
महिला कांस्टेबल की गवाही बनी आधार इस मामले की जांच पहले सीआईडी ने की, लेकिन बाद में मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश पर इसे सीबीआई को सौंपा गया। जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने गवाही दी कि पिता-पुत्र को पूरी रात पीटा गया था। उसने बताया कि थाने में मौजूद टेबल और लाठियों पर खून के निशान थे, जिसने पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया।
10 आरोपी, 9 को सजा सीबीआई ने मामले में एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने इंस्पेक्टर एस. श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर रघु गणेश और बालकृष्णन सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया। वहीं, 10वें आरोपी स्पेशल सब-इंस्पेक्टर पॉलदुरई की ट्रायल के दौरान कोविड के कारण मौत हो गई थी।
कस्टडी मौत: 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा!
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 6, 2026
तमिलनाडु के चर्चित सत्तंकुलम हिरासत मौत मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा दी है। यह मामला 2020 में व्यापारी पी. जयराज (58) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) की पुलिस हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है।… pic.twitter.com/4SkZGo0MIr
राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान: डॉलर के उतार-चढ़ाव से ऊपर है आपके काम की वैल्यू
IPL 2026: छक्कों की बरसात, 22 साल के युवा बल्लेबाज ने दिग्गजों को पछाड़ा
दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बदला मौसम: झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
सलमान के सपोर्ट के बाद राजपाल यादव का नया दांव: सौरभ द्विवेदी का बचाव करना पड़ा भारी, भड़के भाईजान के फैंस
वड़ापाव गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा: दुबई के शेख और बिजनेसमैन दे रहे 50 लाख के गंदे ऑफर
रोहित शर्मा की नजरें ऑरेन्ज कैप पर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज करना होगा यह करिश्मा
आर्थिक संकट और ईरान युद्ध का साया: पाकिस्तान में लागू हुआ सख्त एनर्जी लॉकडाउन
ईरान में अमेरिकी पायलट रेस्क्यू और ट्रंप का लीकर पर वार: क्या सच में खतरे में पड़ी थी जान?
ब्रॉक लैसनर की बढ़ गई मुसीबतें: ट्रिपल एच पर हुआ हमला, WWE करियर पर मंडराया खतरा?
गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर होगी कप्तान शुभमन गिल की वापसी