वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बेहद आक्रामक बयान दिया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान को एक ही रात में पूरी तरह तबाह करने की क्षमता रखता है और यह कार्रवाई बहुत जल्द हो सकती है।
इतिहास के सबसे जटिल बचाव अभियान का जश्न ट्रंप ने यह बयान अमेरिकी वायुसेना के एक ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के जश्न के दौरान दिया। गुरुवार देर रात ईरान के दुश्मन इलाके में गिरे एफ-15 फाइटर जेट के पायलटों को बचाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया था। ट्रंप ने कहा, हमने इस जटिल मिशन में दो पायलटों को सुरक्षित निकाला, जो कि इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
खुफिया जानकारी लीक होने पर भड़के ट्रंप राष्ट्रपति ने इस ऑपरेशन के दौरान जानकारी लीक होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू मिशन की जानकारी मीडिया में लीक होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे और लीक करने वाले व्यक्ति को जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
सीजफायर प्रस्ताव को ईरान ने किया खारिज तनाव के बीच ईरान ने युद्ध रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है। पांच हफ्तों से जारी इस संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक समय सीमा तय की थी।
ईरान ने रखी ये शर्तें ईरान ने इस युद्धविराम प्रस्ताव के जवाब में अपनी 10 शर्तें पेश की हैं। इन शर्तों में क्षेत्र में संघर्ष को स्थायी रूप से खत्म करना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए सुरक्षित प्रोटोकॉल बनाना, ईरान पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाना और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई (पुनर्निर्माण) शामिल है।
इस घटनाक्रम ने मध्य पूर्व में पहले से ही सुलग रही आग को और भड़का दिया है। ट्रंप के इस ताजा बयान के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं।
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, The entire country could be taken out in one night, and that night might be tomorrow night
— ANI (@ANI) April 6, 2026
We are here today to celebrate the success of one of the largest, most complex, most harrowing combat searches ever attempted by… pic.twitter.com/20JAcH0eTh
अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
CA फाइनल परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ दो बार होगी परीक्षा, जानिए क्या है नया नियम
CSK में मचा घमासान: 10 करोड़ के खिलाड़ी ने खोला टीम का काला सच , बताया क्यों लिया संन्यास
आंखें दिखाईं गेंदबाज ने, लेकिन टिम डेविड ने जीता दिल: मैदान पर दिखा खेल भावना का अनोखा नजारा
ईरान के लिए अंतिम रात : ट्रंप की डेडलाइन खत्म, क्या आज छिड़ेगा महायुद्ध?
वैभव सूर्यवंशी का जादू: आज RR vs MI मुकाबले में छाने के लिए तैयार हैं 15 साल का सुपरस्टार
अंपायर की चूक या तकनीकी अनदेखी? आवेश खान की हरकत ने क्यों खड़ा किया विवाद
IPL 2026: छक्कों की बरसात, 22 साल के युवा बल्लेबाज ने दिग्गजों को पछाड़ा
AC का कवर हटते ही उड़े होश: अंदर छिपा था डर और तबाही का सामान
WWE Raw: रोमन रेंस की बेइज्जती, ब्रॉक लैसनर का तबाही वाला अंदाज और रेसलमेनिया का रोमांच