अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई अल्टीमेटम की मियाद आज समाप्त हो रही है। मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है और पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान झुकता है या फिर अमेरिका अपने सबसे बड़े सैन्य प्रहार की ओर बढ़ता है।
ट्रंप की दो टूक: ईरान पाषाण युग में चला जाएगा व्हाइट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान को अंतिम चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि ईरान के पास कल सुबह 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक का समय है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान नहीं झुका, तो उसके पास न तो कोई पावर प्लांट बचेगा और न ही कोई बुनियादी ढांचा। उन्होंने कहा, इसके बाद ईरान पाषाण युग (Stone Age) में चला जाएगा।
एक रात में पूरे देश पर कब्जे का दावा ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए कहा है कि केवल एक ही रात में पूरे ईरान पर कब्जा किया जा सकता है। उन्होंने युद्ध अपराधों (War Crimes) की चिंताओं को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक ऐतिहासिक सैन्य रणनीति का हिस्सा बताया। राष्ट्रपति के तेवर बता रहे हैं कि अमेरिका किसी भी समझौते के मूड में नहीं है, बल्कि वह निर्णायक सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर चुका है।
क्या ईरान झुकेगा? उलझन बरकरार ईरान ने ट्रंप की इन चेतावनियों के बावजूद अब तक कोई नरमी नहीं दिखाई है। वाशिंगटन पर अविश्वास जताते हुए ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी तरह के दबाव या थोपी गई समय-सीमा को स्वीकार नहीं करेंगे। ईरान का रुख अब भी स्थायी युद्धविराम की मांग पर अड़ा हुआ है।
सीमा पर बढ़ा तनाव एक ओर जहां कूटनीतिक स्तर पर डेडलाइन का काउंटडाउन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत और भी खतरनाक है। हाल ही में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने मध्य इजरायल को निशाना बनाया है, जबकि हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमलों के कारण इजरायल के उत्तरी इलाकों में सायरन लगातार बज रहे हैं।
क्या होगा आज? ट्रंप ने ईरान को पहले 7 दिन की मोहलत मांगी थी, जिसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया था। अब वक्त खत्म होने को है। यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और अपनी आक्रामक नीति छोड़ने पर सहमति नहीं देता, तो अमेरिका द्वारा घोषित सबसे बड़ा प्रहार मिडिल ईस्ट की पूरी तस्वीर बदल सकता है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति और युद्ध के बीच की लकीर बेहद धुंधली हो चुकी है।
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, ... This is a critical period... They asked for an extension of seven days; I gave them 10 days... They have till tomorrow. Now we will see what happens... A lot of people are affected by this. We are giving them until… pic.twitter.com/ly9MDBHjLy
— ANI (@ANI) April 6, 2026
क्या केकेआर के लचर प्रदर्शन से भड़के शाहरुख खान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
ईरान-इजरायल तनाव का असर: पाकिस्तान में आज रात से स्मार्ट लॉकडाउन , शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
पाकिस्तान को राजनाथ की दो टूक: फिर हिमाकत की तो टुकड़े गिन नहीं पाओगे
आर्टेमिस-2: चांद के डार्क साइड से एस्ट्रोनॉट्स का संदेश, ट्रंप ने दी भविष्य के स्पेस डोमिनेंस की हुंकार
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
PSL: स्टीव स्मिथ के साथ हुआ वही पुरानी खेल, साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?
अमरावती का हुआ उदय: आंध्र प्रदेश को मिली उसकी स्थायी राजधानी
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा धमाका , एटली की फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस की बढ़ी धड़कनें
दिल्ली में मौसम का मिजाज: सुबह की बारिश के बाद अब आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा हाल
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी सेंध: गेट तोड़कर घुसी कार, 3 गिरफ्तार; सुरक्षा तंत्र पर उठे गंभीर सवाल