हासन, कर्नाटक: अर्सिकेरे शहर में एक मामूली सड़क हादसे के बाद मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मुस्लिम भीड़ ने हिंदू दंपति को घेरकर घेरकर बर्बरतापूर्वक पीटा। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला? दंपति श्री जेनुकल्लु सिद्धेश्वरस्वामी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी मुख्य आरोपित सूफियान समीवुल्ला ने अपनी बाइक से दंपति के वाहन को टक्कर मार दी। बहस के दौरान सूफियान ने दंपति को रोक लिया और पति को बाइक से नीचे खींचकर सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी हाथ जोड़कर अपने पति की जान की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावर नहीं रुके।
भीड़ ने किया दुस्साहस आरोपित ने तुरंत अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। चंद मिनटों में वहां पहुंची भीड़ ने पति को अधमरा होने तक पीटा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर पीड़ित को लहूलुहान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना चाहा, तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाकर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य आरोपित सूफियान समीवुल्ला पूर्व विधायक के.एम. शिवलिंगे गौड़ा का करीबी बताया जा रहा है। इस संबंध के कारण स्थानीय लोगों में इस बात का डर है कि कहीं राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई न रुक जाए। पीड़ित के समर्थकों ने पुलिस की धीमी कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिए हैं।
विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन घटना के विरोध में शनिवार (4 अप्रैल 2026) को अर्सिकेरे में व्यापक बंद का आह्वान किया गया। स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। हम सब हिंदू हैं, हम सब एक हैं के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने एपीएमटी गेट तक मार्च निकाला और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विरोध के कारण नेशनल हाईवे पर भी यातायात बाधित रहा।
पुलिस की कार्रवाई घटना के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, अर्सिकेरे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
A Hindu couple was nearly lynched by a Muslim mob in Arasikere, Karnataka.
— Angry Saffron (@AngrySaffron) April 5, 2026
Just because their bike slightly brushed a Muslim’s car, the mob surrounded them and tried to lynch the couple.
No action reported against mob.@KarnatakaCops pic.twitter.com/kwJlRhtSd8
अपना ब्लाउज खुद फाड़ लो : कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल पर मचा सियासी बवाल
बिहार यूनिवर्सिटी के VC आवास पर बम धमाका: पुलिस की नाक के नीचे अपराधियों का दुस्साहस
आवेश खान की एक हरकत ने मचाई हलचल: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स हाथ से गंवा बैठते जीत?
बिहार के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, सड़क पर उतरा लोगों का गुस्सा
आरसीबी का कहर, गायकवाड़ की कप्तानी ने डुबाई सीएसके की लुटिया
बांग्लादेश में खसरे का कहर: 19 दिनों में 94 बच्चों की मौत, सरकार ने इसे बताया यूनुस युग की विफलता
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: बुमराह और सैमसन के बीच कड़ी टक्कर, लिस्ट में अफ्रीकी सितारा भी शामिल
सलमान खान के फटे जूतों पर मचा बवाल: कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
आर्टेमिस-2 मिशन: चांद के अंधेरे में छिपा है विज्ञान का रहस्य, एस्ट्रोनॉट्स देखेंगे अनोखा सूर्य ग्रहण
RCB से मिली लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मानी अपनी गलती, छलका दर्द