रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए सीजन 19 के 11वें मैच में आरसीबी ने अपना दबदबा साबित किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को 43 रनों से करारी शिकस्त दी।
आरसीबी के बल्लेबाजों की आतिशबाजी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। विराट कोहली (28) और फिल साल्ट (46) ने टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों की तूफानी पारी खेली।
अंतिम ओवरों में रजत पाटीदार (नाबाद 48) और टिम डेविड (नाबाद 70) ने गियर बदला। टिम डेविड ने महज 25 गेंदों में 8 गगनचुंबी छक्के जड़कर स्कोर को 250 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
कप्तान गायकवाड़ की बड़ी भूल चेन्नई की हार का एक बड़ा कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की रणनीतिक चूक रही। अनुभवी गेंदबाज प्रशांत वीर से गेंदबाजी न कराना सीएसके को काफी महंगा पड़ा। चेन्नई के सभी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए और टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन लुटा दिए।
लड़खड़ाती रही चेन्नई की बल्लेबाजी 251 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 30 रन पर टीम ने अपने 3 मुख्य विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के खराब शॉट्स ने टीम को दबाव में डाल दिया।
मध्यांतर में सरफराज खान (50), प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे जीत के लिए काफी नहीं थे। पूरी टीम 19.4 ओवरों में 207 रन पर सिमट गई।
बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी आरसीबी की जीत में गेंदबाजों का भी बड़ा हाथ रहा। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल कर चेन्नई की कमर तोड़ दी।
लगातार तीसरे मैच में मिली इस हार के बाद सीएसके पर सवालों का दौर शुरू हो गया है, जबकि आरसीबी बैक-टू-बैक जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी लय पकड़ चुकी है।
🚨 RCB vs CSK IN LAST 4 MATCHES 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 5, 2026
- RCB beat CSK by 27 runs.
- RCB beat CSK by 50 runs.
- RCB beat CSK by 2 runs.
- RCB beat CSK by 43 runs. pic.twitter.com/GmX3o8tMYg
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 6 जिलों में ओले और 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें कब तक रहेगा अलर्ट
अमृत भारत 3.0: रेल यात्रियों के लिए बदल जाएगी सफर की तस्वीर, नए कोचों का फर्स्ट लुक आया सामने
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी सेंध: गेट तोड़कर घुसी कार, स्पीकर के दफ्तर तक पहुंची
चांद की सैर पर मैक एंड चीज की दावत: अंतरिक्ष में तैरते खाने का वीडियो वायरल
सक्षम यात्रा 2026: छोटे शहरों के हिडन टैलेंट को अब मिलेगा वैश्विक मंच
चिन्नास्वामी में टिम डेविड का तांडव: 19वें ओवर में लुटाए 30 रन, CSK के खिलाफ RCB की ऐतिहासिक जीत
मैंने गलती की, हार का जिम्मेदार मैं : लगातार तीसरी हार के बाद भावुक हुए ऋतुराज गायकवाड़
किंग कोहली का नया किंगडम : चेन्नई के खिलाफ बना डाला आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
बारामती उपचुनाव: संजय राउत का बड़ा ऐलान, सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस को दिया ग्रीन सिग्नल
संजू सैमसन का बल्ला खामोश: CSK में मचा हड़कंप, खराब फॉर्म पर फूटा फैंस का गुस्सा