नासा के आर्टेमिस-II मिशन पर निकले अंतरिक्ष यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एस्ट्रोनॉट्स शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) के बीच हवा में तैरते हुए ‘मैक एंड चीज’ और ‘श्रिम्प कॉकटेल’ का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
घर से दूर, घर जैसा स्वाद पहले अंतरिक्ष यात्रियों को केवल सूखा या पेस्ट जैसा खाना मिलता था, लेकिन आर्टेमिस-II मिशन के लिए मेन्यू पूरी तरह बदल दिया गया है। मिशन कमांडर रीड वाइसमैन, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन के लिए वैज्ञानिकों ने 189 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं। इसमें बारबेक्यू बीफ, मैंगो सलाद और मसालेदार बीन्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो उन्हें घर की याद दिलाती हैं।
अंतरिक्ष में खाना ‘चुनौती’ क्यों है? ओरियन कैप्सूल में जगह बहुत सीमित है और गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण सामान्य तरीके से खाना खाना असंभव है। यहाँ का सारा भोजन पैकेट में बंद होता है। खाने से पहले इसमें गर्म पानी मिलाया जाता है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। इस खाने को विशेष रूप से ‘हीट ट्रीट’ किया जाता है ताकि बिना फ्रिज के भी यह सालों तक सुरक्षित रहे।
‘क्रम्स’ (Crumbs) से खतरा अंतरिक्ष में साधारण ब्रेड या बिस्किट खाना मना है। क्योंकि वहां टुकड़े जमीन पर गिरने के बजाय हवा में तैरने लगते हैं। ये उड़ते हुए टुकड़े न केवल एस्ट्रोनॉट की आंखों में जा सकते हैं, बल्कि स्पेसक्राफ्ट के संवेदनशील उपकरणों में फंसकर शॉर्ट सर्किट भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए ऐसा खाना चुना जाता है जो पूरी तरह से चिपचिपा या बंधा हुआ हो।
पाउडर नहीं, लिक्विड का सहारा अंतरिक्ष में आप साधारण नमक या काली मिर्च का इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि इनका पाउडर हवा में फैल जाएगा। इससे बचने के लिए वहां नमक और मिर्च को तरल (Liquid) रूप में दिया जाता है। एस्ट्रोनॉट्स इसे तेल या पानी की बूंदों की तरह खाने में मिलाते हैं।
स्वाद में आता है बड़ा बदलाव क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में जाने के बाद खाने का स्वाद बदल जाता है? गुरुत्वाकर्षण के अभाव में शरीर के तरल पदार्थ सिर की ओर बढ़ने लगते हैं, जिससे नाक बंद महसूस होती है। यही कारण है कि वहां एस्ट्रोनॉट्स को अधिक मसालेदार और चटपटा खाना पसंद आता है, ताकि वे खाने के असली स्वाद को महसूस कर सकें।
Don t worry: space has mac and cheese.
— NASA Artemis (@NASAArtemis) April 5, 2026
Food aboard Orion must be easy to prepare and consume in microgravity, minimize crumbs, and remain safe and stable throughout the mission. The crew provided input well before the meals were packed for the test flight. pic.twitter.com/FLDaK9owYq
पटना में शर्मनाक घटना: अरुणाचल की डांस टीम से अस्पताल में बदसलूकी, वॉशरूम के बदले मांगी गई भारतीय होने की ID
भावुक हुए संजीव गोयनका: जीत के बाद ऋषभ पंत को गले लगाकर छलके आंसू, वायरल हुआ वीडियो
राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर जैसा मंजर: बीकानेर में ओलों की चादर देख दंग रह गए लोग
ट्रंप पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप, पूर्व सहयोगी बोलीं- वे पागल हो चुके हैं
जसप्रीत बुमराह ने मुकेश कुमार को दिया ग्लेन मैक्ग्रा का खिताब, वायरल वीडियो में दिखी शानदार बॉन्डिंग
ट्रेन में छूटा विदेशी महिला का गिटार, मैसूर आरपीएफ की मुस्तैदी से ऐसे हुई घर वापसी
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल की जिद पर कोर्ट में तकरार, SG तुषार मेहता बोले- यह नाटक का मंच नहीं
भाजपा स्थापना दिवस: इंडिया फर्स्ट के मंत्र के साथ 2047 के लक्ष्य पर PM मोदी की नजर
छत पर सो रहा था शख्स, तभी बगल में आकर लेट गया बंदर; वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
धुरंधर 2 फेम राकेश बेदी का विवादों से नाता: एक शब्द ने खड़ी की मुसीबत, मांगी सार्वजनिक माफी