बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से करारी शिकस्त दी। यह आरसीबी की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
विराट कोहली की पारी से प्रभावित हुए पाटीदार जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थके। पाटीदार ने कहा, शुरुआत में पिच पर गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी, लेकिन विराट भाई ने जिस तरह से पारी संभाली, वह शानदार था। उन्होंने जिस तरह से रन बटोरे, उसका लुत्फ मैंने नॉन-स्ट्राइकर एंड से लिया।
टिम डेविड दुनिया के बेस्ट फिनिशर: पाटीदार इस मैच के हीरो रहे टिम डेविड के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, वह एक स्पेशलिस्ट हैं। मैंने जितने भी फिनिशर्स देखे हैं, उनमें से टिम सबसे अधिक कंसिस्टेंट हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया है कि वे खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं।
गेंदबाजों के टीम एफर्ट ने दिलाई जीत पाटीदार ने अपनी टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डफी की सटीक गेंदबाजी ने हमें ड्राइविंग सीट पर ला दिया। वहीं, डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर्स काबिले तारीफ थीं। उन्होंने कुणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह के योगदान को भी आरसीबी की शानदार टीम एफर्ट बताया।
मैच का लेखा-जोखा: रनों की बारिश आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसमें टिम डेविड (70), देवदत्त पडिक्कल (50), रजत पाटीदार (48) और फिन एलन (46) का अहम योगदान रहा।
चेन्नई का दम निकला 251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम दबाव में दिखी और 19.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि जैकब टफी, अभिनंदन और कुणाल पांड्या को 2-2 सफलताएं मिलीं। चेन्नई के लिए यह हार उनकी खराब फॉर्म का संकेत है।
Make that 2️⃣ in a row for the defending champions! ✨#RCB puts on an absolute clinic to defeat #CSK by 43 runs in the Sunday blockbuster ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
SCORECARD ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/dqXArcNPZ6
अगले तीन घंटों में इन राज्यों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
चित्रकूट यात्रा अब और भी आसान: सर्किट हाउस की बुकिंग हुई ऑनलाइन
तलाक के बाद जश्न: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया बेटी का स्वागत, समाज के लिए पेश की मिसाल
ईरान की अमेरिका को दो टूक: ऐसी तीन और जीत मिलीं, तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
ईरान के पहाड़ों में 36 घंटे की जंग: अमेरिकी पायलट की हॉलीवुड स्टाइल में साहसी वापसी
ट्रेन में सवार हुई शाही बारात, बोगी बनी चलती-फिरती शादी का जश्न
ऋषभ पंत की करिश्माई जीत से छलके संजीव गोयनका के आंसू, वायरल हुआ भावुक पल
जसप्रीत बुमराह ने मुकेश कुमार को दिया ग्लेन मैक्ग्रा का खिताब, वायरल वीडियो में दिखी शानदार बॉन्डिंग
अब इलाज के लिए जमीन बेचने की मजबूरी नहीं: इंसेफ्लाइटिस के खात्मे पर CM योगी का बड़ा दावा