राजस्थान के डीग जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर ले जाने के बजाय साइकिल पर बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड के भीतर ले गया। इलाज के बाद वह उसी तरह पत्नी को साइकिल पर वापस बाहर भी ले आया।
चोरी के डर से बेपटरी हुई व्यवस्था अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी नहीं है, फिर भी ऐसी नौबत क्यों आई? इसके पीछे का कारण हैरान करने वाला है। मरीजों के परिजनों में अपनी गाड़ी चोरी होने का डर इतना अधिक है कि वे अपनी साइकिल और बाइक को पार्किंग में खड़ा करने के बजाय वार्ड तक ले जाना सुरक्षित समझते हैं।
गार्ड नदारद, वार्ड बना पार्किंग अस्पताल परिसर में वाहनों का वार्ड तक पहुंचना अब आम बात हो गई है। स्थानीय निवासी सुरेश बताते हैं कि अस्पताल में पार्किंग की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वहीं, सुरक्षा गार्डों की कमी के कारण लोग मौका पाकर अपनी गाड़ियां सीधे वार्ड के अंदर तक ले आते हैं।
पीएमओ ने जाहिर की बेबसी मामला तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन सफाई देने में जुटा है। डीग जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार ने अपनी लाचारी जाहिर करते हुए कहा कि अक्सर लोग मोटरसाइकिल चोरी होने के डर से ऐसा करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि लोग बाइक तक अंदर ले आते हैं।
बुजुर्ग की तलाश जारी अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे उस बुजुर्ग की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. फौजदार के अनुसार, वह बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज कराने अक्सर अस्पताल आते रहते हैं। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजस्थान के डीग जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को साइकिल पर ले जाते नजर आ रहा है.इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.#rajasthan #ViralVideo pic.twitter.com/SmQAv2MKWY
— NDTV India (@ndtvindia) April 5, 2026
ईरान की नाक के नीचे से कैसे निकला अमेरिकी पायलट? दुस्साहसी रेस्क्यू की इनसाइड स्टोरी
IPL 2026: प्रिंस यादव की घातक गेंद पर बिखरे ईशान किशन के स्टंप्स, संजीव गोयनका का खास रिएक्शन वायरल
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR-MI की लिस्ट में हुए शामिल
महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का बड़ा प्रहार: नींव ही गलत है, तो इमारत कैसे टिकेगी?
पटना-बिहटा की दूरी अब होगी बस कुछ मिनटों का सफर: CM नीतीश ने किया एलिवेटेड कॉरिडोर और एयरपोर्ट का निरीक्षण
मैग्नस कार्लसन के साथ सेल्फी और फिर विवाद: कौन हैं उभरती शतरंज स्टार अलुआ नूरमान?
धुरंधर 2 में दाऊद की फोटो का सच: AI या असली शख्स, अभिनेता दानिश इकबाल ने खोला बड़ा राज
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अब कोलकाता को बनाया निशाना
7 अप्रैल को पावर प्लांट और ब्रिज का खात्मा: ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी
लखनऊ के प्रिंस का कहर: ईशान किशन को किया क्लीन बोल्ड, सनराइजर्स की कमर टूटी