ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान के पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने एक ऐसा ऑपरेशन चलाया, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के घेरे को तोड़ते हुए अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने अपने पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस ऑपरेशन ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ईरान हर हाल में अमेरिकी पायलट को पकड़ना चाहता था, ताकि उसे अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। पायलट को जिंदा पकड़ने के लिए ईरान ने स्थानीय लोगों और खानाबदोशों के बीच 50,000 पाउंड के इनाम की घोषणा की थी। IRGC और मिलिशिया के सैनिक जंगलों और देहदाश्त इलाके की खाक छान रहे थे, लेकिन वे नाकाम रहे।
पायलट के पास मौजूद सैटेलाइट-कनेक्टेड रेडियो ने रेस्क्यू टीम के लिए लाइफलाइन का काम किया। इस सीक्रेट सिग्नल के जरिए कमांडो ने पायलट की सटीक लोकेशन का पता लगाया। अमेरिकी कमांडों की नाइट स्टॉकर्स (160वीं स्पेशल ऑपरेशंस एविएशन रेजिमेंट) की टीम ने अंधेरे का फायदा उठाकर ईरानी सीमा के भीतर ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया।
पायलट को बचाने के लिए अमेरिकी स्पेशल फोर्स और IRGC के बीच रात भर गोलियां बरसती रहीं। इस दौरान अमेरिका को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा, जिसमें दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए गए। हालांकि, अमेरिकी कमांडो ने अपने पायलट तक पहुँचने से पहले किसी भी बाधा को आड़े नहीं आने दिया। पायलट पिछले दो दिनों से खुद को ईरानी सुरक्षा बलों की नजरों से छिपाए हुए था।
मिशन का अंत बेहद नाटकीय रहा। जब कमांडो पायलट के साथ सुरक्षित बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, तो बचाव में आए दो ट्रांसपोर्ट विमान फंस गए। अमेरिकी कमांडरों ने दुश्मन के हाथ तकनीक लगने से बचाने के लिए उन खराब विमानों को वहीं नष्ट कर दिया और तीन नए विमान भेजकर पूरी टीम व पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सफल मिशन की पुष्टि करते हुए कहा, हमने उसे बचा लिया! यह अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक है। यह ऑपरेशन न केवल अमेरिका की सैन्य ताकत का प्रदर्शन है, बल्कि ईरान के लिए एक बड़ी सामरिक और कूटनीतिक हार के रूप में देखा जा रहा है।
First footage has emerged of US Special Forces battling IRGC units outside Dehdasht to rescue the downed F-15 pilot.
— Nicholas Lissack (@NicholasLissack) April 5, 2026
Reports indicate heavy IRGC and Basij casualties, with regime forces taking heavy losses.
The pilot will be rescued. Iran will be free. pic.twitter.com/6BqATKTGYB
रील के चक्कर में भारी पड़ी डीजल वाली धुलाई , स्कॉर्पियो जब्त और युवक गिरफ्तार
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 12 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट के आसार
संजीव गोयनका ने मैदान पर क्यों चूमी फोटो? जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी कारनामा: 15 साल की उम्र में तोड़े मैक्सवेल-मैकगर्क के बड़े रिकॉर्ड
IPL 2026: प्रिंस यादव की घातक गेंद पर बिखरे ईशान किशन के स्टंप्स, संजीव गोयनका का खास रिएक्शन वायरल
विकेट गिरते ही भक्ति में लीन हुए संजीव गोयनका: स्टैंड्स से प्रभु श्री राम को नमन करते हुए वीडियो वायरल
PSL 2026: ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते पकड़े गए इमाद वसीम, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत!
ऋषभ पंत का सुपरमैन अवतार: एक हाथ से पकड़े जादुई कैच और तूफानी अर्धशतक से पलटा मैच
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी रेस्क्यू मिशन पर हमला, C-130 विमान मार गिराया; 5 की मौत