मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने कहा है कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को मार गिराया गया है।
ट्रंप ने साझा किया वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रात के अंधेरे में आसमान में भीषण धमाके और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, ईरान के कई सैन्य नेतृत्व, जिन्होंने देश को गलत तरीके से चलाया, उन्हें इस बड़े हमले में खत्म कर दिया गया है।
48 घंटे का अल्टीमेटम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यह कार्रवाई ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद हुई है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान शांति समझौता नहीं करता या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है, तो गंभीर परिणाम भुगतेगा।
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है। इसके बंद होने से दुनिया भर में तेल का संकट गहरा गया है।
अमेरिकी पायलट लापता, सेना में खलबली युद्ध के बीच अमेरिका के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। ईरान के क्षेत्र में अमेरिका के दो युद्धक विमान गिराए गए हैं, जो इस संघर्ष में पहली बार हुआ है। एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की तलाश अभी भी दुश्मन के इलाके में जारी है।
रक्षा विभाग में बड़े फेरबदल इस घटनाक्रम के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल पद छोड़ने और रिटायर होने का आदेश दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध मोर्चे पर मिल रही चुनौतियों और आलोचनाओं के चलते यह बड़ा फैसला लिया गया है।
ईआरजीसी (IRGC) पर दबाव अमेरिका ने केवल सैन्य हमला ही नहीं, बल्कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कस दिया है। संगठन के पूर्व कमांडरों के परिवारों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं और कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं। यह कदम ईरान को आर्थिक और कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Donald J. Trump Truth Social 04:04.26 04:37 PM EST
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 4, 2026
Many of Iran’s Military Leaders, who have led them poorly and unwisely, are terminated, along with much else, with this massive strike in Tehran! President DONALD J. TRUMP pic.twitter.com/kn2fwYTjjG
विकेट गिरते ही भक्ति में लीन हुए संजीव गोयनका: स्टैंड्स से प्रभु श्री राम को नमन करते हुए वीडियो वायरल
ईरान की अमेरिका को दो टूक: ऐसी तीन और जीत मिलीं, तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका
ईरान के पहाड़ों में 36 घंटे की जंग: अमेरिकी पायलट की हॉलीवुड स्टाइल में साहसी वापसी
चलती ट्रेन पकड़ने की जिद पड़ी भारी: प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा युवक, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
असम चुनाव: CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पासपोर्ट पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
क्या ट्रंप अस्पताल में भर्ती हैं? वायरल वीडियो से मची सनसनी, व्हाइट हाउस ने खोली पोल
रियान पराग का नया अवतार : जीत के बाद का वह वायरल सेलिब्रेशन, जिसने फैंस का दिल जीत लिया
154.2 kmph की बिजली! IPL 2026 में आया रफ्तार का नया तूफान , जानें कौन हैं अशोक शर्मा
बदला ऐसा कि दुनिया देखती रह गई: तुषार देशपांडे ने राशिद खान को उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब
अमेरिका बनाम ईरान: C-130 विमानों की तबाही का सच क्या है?