आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही रियान पराग की कप्तानी वाली टीम अब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
अद्भुत प्रदर्शन से गदगद कप्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी। मैच के बाद कप्तान रियान पराग अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित दिखे। रियान ने कहा, यह अविश्वसनीय था। मैंने आक्रामक गेंदबाजी का जोखिम लिया और लड़कों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था।
ध्रुव जुरेल की सलाह ने पलटा मैच राजस्थान की जीत के पीछे 19वें ओवर का बड़ा योगदान रहा। रियान पराग ने इसका पूरा श्रेय ध्रुव जुरेल को दिया। रियान ने खुलासा किया, मैं बल्लेबाजी क्रम बदलने की सोच रहा था, लेकिन जुरेल ने ही मुझे 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी के लिए बुलाने की सलाह दी। उनकी यह सलाह मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
जुरेल नंबर-3 के असली हकदार इस मैच में ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने रियान पराग को काफी प्रभावित किया। कप्तान ने स्वीकार किया कि अब तक जुरेल की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ है।
उन्होंने आगे कहा, अब तक जुरेल को छठे-सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी, लेकिन वह इससे कहीं बेहतर के हकदार हैं। मैंने पहले ही कहा था कि उन्हें नंबर-3 पर आना चाहिए और उन्होंने आज साबित कर दिया कि वह क्यों खास हैं। मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए एक बड़ी शुरुआत है और वह इस सीजन में 700-800 रन बनाकर हमें चैंपियनशिप जिताने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
📸 Roaring and leaping to victory ✨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
RELIVE Tushar Deshpande s match-winning final over ▶️https://t.co/UEPT1UYIwD#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Pdg7HYkd40
अमेरिका बनाम ईरान: C-130 विमानों की तबाही का सच क्या है?
राहुल बनर्जी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा टॉलीवुड, सितारों का फूटा गुस्सा
ईरान में मौत का खेल : अमेरिकी पायलट बचाने के साहसी ऑपरेशन में गिरे विमान, 5 की मौत
अभिषेक शर्मा का शर्मनाक सिक्सर : डक के मामले में रोहित और संजू सैमसन की बराबरी की
SRH vs LSG: हार के बाद कप्तान ईशान किशन का बड़ा बयान, बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा ठीकरा
IPL 2026: क्या आज इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? CSK के खिलाफ एक विकेट से टूटेगा अनोखा रिकॉर्ड
ट्रेन बनी चलती-फिरती बारात , कोच के अंदर शादी के जश्न ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस
बीजेपी आई तो खत्म हो जाएगी बांग्ला भाषा , ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में फूंका बिगुल
रील के चक्कर में भारी पड़ी डीजल वाली धुलाई , स्कॉर्पियो जब्त और युवक गिरफ्तार
CSK vs RCB: विराट कोहली का कैच छोड़कर ट्रोल हुए शिवम दुबे, फिर गुस्से में लिया बदला