पश्चिम बंगाल में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और हवा में अत्यधिक नमी के कारण लोग घुटन भरी स्थिति का सामना कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है।
उमस और गर्मी का प्रकोप जारी अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक गर्मी का सितम बरकरार रहेगा। पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
5 अप्रैल से बदलेगा मिजाज मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से बंगाल में मौसम के करवट लेने की भविष्यवाणी की है। राज्य के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों पर होगा सबसे ज्यादा असर तूफान का सबसे अधिक प्रभाव पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान जिलों में देखने को मिलेगा। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
9 अप्रैल तक जारी रहेगा सिलसिला मौसम में आए इस बदलाव का असर केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। 6 अप्रैल को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 7 से 9 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर बंगाल में भी हलचल केवल दक्षिण बंगाल ही नहीं, बल्कि अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के जिलों में भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
*Special Bulletin No. 3: Hot & Humid conditions very likely over some districts of South Bengal on 3rd and 4th April, 2026 and Enhanced Thunderstorm activity likely over some districts of West Bengal from 5th April, 2026 pic.twitter.com/ltmUIZrtGe
— IMD Kolkata (@ImdKolkata) April 3, 2026
काशी में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य की गाथा, विक्रमोत्सव 2026 का भव्य आगाज़
घायल हूं, इसलिए घातक हूं: राघव चड्ढा की अग्निपरीक्षा औरAAP की अंदरूनी कलह का नया मोड़
सहारनपुर: मदरसे में हैवानियत, मासूम को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल
ट्रंप के साथ आपका बेटा ज्यादा खतरे में है , अमेरिकी पायलट की मां को ईरान की दो टूक
मोहम्मद सिराज का हैरान करने वाला कैच, कैसे बदल गया विकेट छक्के में?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 5वीं सूची, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
GT vs RR: यशस्वी-ध्रुव की तबाही, गुजरात के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य
मैं संसद में शोर मचाने नहीं गया , पार्टी के आरोपों पर राघव चड्ढा का जोरदार पलटवार
चाँद के और करीब आर्टेमिस-2: आधी से ज्यादा दूरी तय, अब रहस्यमयी सतह की होगी पड़ताल
संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर दिखा ऐसा अंदाज, आशीष नेहरा के पैर छूकर जीता सबका दिल