अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष अब एक बेहद तनावपूर्ण और भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार (3 अप्रैल) को ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों (F-15 और A-10) को मार गिराया, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
लापता पायलट की मां की भावुक अपील इस हमले में जहां एक अमेरिकी पायलट को बचा लिया गया है, वहीं दूसरा पायलट अब भी लापता है। अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित उसकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, कृपया मेरे बेटे और उसके साथी पायलटों की सलामती के लिए दुआ करें। मुझे अभी तक उनसे या उनकी यूनिट से कोई संपर्क नहीं मिला है। चिंता ने मेरा दिल भारी कर दिया है।
ईरानी दूतावास का तीखा पलटवार इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान स्थित ईरानी दूतावास ने एक हैरान करने वाला जवाब दिया। दूतावास ने लिखा, निश्चित रहें, आपका बेटा ईरान की हिरासत में होने की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप के साथ कहीं ज्यादा खतरे में है। दुआ करें कि उन्हें अमेरिकी बचाव दल ढूंढने के बजाय ईरान ही अपनी हिरासत में रखे।
ईरान ने आगे कहा कि एक सभ्य राष्ट्र होने के नाते वे जानते हैं कि युद्धबंदियों के साथ गरिमा और सम्मान के साथ कैसे पेश आना चाहिए।
पाषाण युग का ताना और सभ्यता का दावा इस मामले में दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने और भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, ईरान में युद्धबंदियों के अधिकार मानवीय कानूनों के बनने से बहुत पहले ही परिभाषित कर दिए गए थे। हम अपने सहयोगियों की तरह बर्बर नहीं हैं। हमारी एक समृद्ध ईरानी सभ्यता है, हम अमेरिका की तरह पाषाण युग में नहीं जीते।
युद्ध में एक नया मोड़ बता दें कि साल 2003 के इराक युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी फाइटर जेट्स को युद्ध के दौरान मार गिराया गया है। 28 फरवरी से जारी यह संघर्ष अब और गहराता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों का ईरान न केवल डटकर सामना कर रहा है, बल्कि भीषण पलटवार करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह पीछे हटने वाला नहीं है।
Be sure your sons are more in danger with DJ Trump than in custody in Iran.
— Embassy of IR Iran Pakistan (@IraninIslamabad) April 4, 2026
Pray he s kept captive by Iran than found by US rescue teams!
As Muslim and civilised Iranians, We know how to treat captives in custody with dignity and respect. https://t.co/On6aVF7l6C pic.twitter.com/9mRsq08MUt
राजस्थान अब सीधे जुड़ेगा अरब सागर से: नेशनल वाटरवे-48 से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार: मैं संसद में गाली देने नहीं गया
एग्रीस्टैक (AgriStack): करोड़ों किसानों को मिली डिजिटल पहचान, अब खेती-किसानी होगी स्मार्ट और पारदर्शी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए जारी हुई चेतावनी , ठगों से रहें सावधान
स्पेन में भारतीय जलवा: मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
दिनदहाड़े सब्जी वाले की गर्दन दबाकर लूट, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, कप्तान रुतुराज का फूटा गुस्सा, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा
राघव चड्ढा का पलटवार: मैं संसद में हंगामा नहीं, असर डालने जाता हूं
जब रोहित की चाल में फंस गए कुलदीप और राहुल: रिव्यू बर्बाद होते ही मैदान पर आई मुस्कान
इटावा के खेत में गिरा 10 फीट लंबा ड्रोन, ग्रामीणों में फैली दहशत; अखिलेश यादव ने सरकार से मांगा जवाब