आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच जारी जुबानी जंग शनिवार को और तेज हो गई है। पार्टी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे अभियान को एक सुनियोजित साजिश करार दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर साइन न करने के आरोपों पर सफाई चड्ढा ने सीइसी (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, यह सरासर झूठ है। किसी भी पार्टी नेता ने मुझे आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहा।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राज्यसभा में पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से 6-7 ने इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए थे। फिर निशाना सिर्फ उन्हें ही क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि वह केवल इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुप रहने से बार-बार दोहराया गया झूठ सच लगने लगता है।
वॉकआउट के दावों को बताया गलत विपक्ष के साथ वॉकआउट न करने के आरोपों पर चड्ढा ने पार्टी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, मैं आपको चुनौती देता हूं कि एक भी ऐसी घटना बताइए जहां विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने साथ न दिया हो। संसद में सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
संसद मेरा अखाड़ा नहीं, जनता की आवाज है सांसद ने डरे हुए होने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह संसद में शोर मचाने, माइक तोड़ने या हंगामा करने के लिए नहीं जाते हैं। चड्ढा ने कहा, मेरी प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण रहे हैं। करदाताओं के पैसे से चलने वाली इस जगह पर जनता की चिंताएं उठाना मेरी जिम्मेदारी है।
मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं वीडियो संदेश के अंत में राघव चड्ढा ने फिल्म का एक मशहूर डायलॉग दोहराते हुए अपनी आक्रामक मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा, हर झूठ का पर्दाफाश होगा। क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं। यह बयान साफ करता है कि पार्टी के भीतर जारी यह खींचतान अभी और गरमाने वाली है।
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
कांग्रेस के इन 3 दिग्गजों पर फिदा हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, तारीफ में कही बड़ी बात
वाशिंगटन डीसी की सत्ता में बदलाव की दस्तक: मेयर पद की रेस में उतरीं भारतवंशी रिनी संपत
घायल हूं इसलिए घातक हूं : राघव चड्ढा का AAP पर सीधा प्रहार, लगाए गए आरोपों का दिया बिंदुवार जवाब
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया? AAP के पूर्व नेता के सनसनीखेज दावे ने मचाई हलचल
सिर्फ 11 गेंदों का तूफान: प्रियांश आर्या ने CSK को किया ढेर, अभिषेक शर्मा के खास क्लब में बनाई जगह
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
40 साल का इंतजार खत्म! महिला आरक्षण पर संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार
क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा मैच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
महाराष्ट्र में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने की साजिश? प्रकाश आंबेडकर के दावे से मचा हड़कंप
अमेरिका-ईरान जंग: ट्रंप के पास आपका बेटा ज्यादा खतरे में है , लापता पायलट की मां के पोस्ट पर ईरान का सनसनीखेज जवाब