दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार की शाम मुंबई इंडियंस के लिए मायूसी लेकर आई। 5 बार की चैंपियन टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित के छक्कों और सूर्या की फिफ्टी के बावजूद मुंबई की हार के पीछे ये 5 बड़े कारण रहे:
दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने मात्र 51 गेंदों पर 90 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मुंबई के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। रिजवी का लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ना दिल्ली के लिए जीत की नींव बना।
टॉस के वक्त कप्तान हार्दिक पंड्या का बाहर होना मुंबई के लिए बड़ा झटका रहा। उनकी अनुपस्थिति में टीम मिडिल ऑर्डर में बिखर गई। अंत के ओवरों में कोई भी खिलाड़ी उस तेजी से रन नहीं बना सका, जिसकी टीम को सख्त जरूरत थी।
मैच में मुंबई की फील्डिंग बेहद लचर रही। दिल्ली के ओपनर पाथुम निसांका को दो जीवनदान मिले, जिसमें दीपक चाहर और नमन धीर ने आसान कैच टपकाए। इन गलतियों का फायदा उठाकर निसांका ने 44 रन जोड़े, जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुए।
रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (51) के बीच 10वीं बार 50+ रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम अच्छी स्थिति में थी। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मुंबई का पूरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। अरुण जेटली जैसे छोटे मैदान पर 162 रन का लक्ष्य बेहद मामूली था।
दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार ने न सिर्फ 2 विकेट झटके, बल्कि फील्डिंग में भी मुंबई की कमर तोड़ दी। तिलक वर्मा का कैच एंड बोल्ड लेकर उन्होंने मुंबई की बड़ी स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैच के कुछ यादगार पल:
🚨 SAMEER RIZVI TURNING ₹95 LAKH INTO GOLD 🚨
— Sam (@Cricsam01) April 4, 2026
SAMEER RIZVI LAST THREE INNINGS IN IPL:
- 90(51) vs MI (POTM)
- 70*(47) vs LSG (POTM)
- 58*(25) vs PBKS (POTM)
DC masterstroke in auction to buy him in just 95 Lakh. Impact of Rizvi for DC! 🤯🔥pic.twitter.com/9vtH2aDIVR
वायरल वीडियो: क्या रेलवे ट्रैक में लगी हैं टांगें? चलते ट्रैक को देखकर चकरा गया लोगों का सिर
वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी का इमोशनल दांव, क्या बंगाल चुनाव में काम आएगा ये भावनात्मक कार्ड ?
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
IPL 2026: समीर रिजवी का इम्पैक्ट वाला धमाका, मुंबई के खिलाफ खेली 90 रनों की तूफानी पारी
रूहानी और ज़रीफ़ बने दुश्मन : ईरान में पूर्व राष्ट्रपति और विदेश मंत्री पर लगा जासूसी का आरोप
मालदा में ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलीकॉप्टर के पास मंडराया रहस्यमयी ड्रोन, 3 गिरफ्तार
खूंखार कुत्ते का डेयरी में तांडव: 30 सेकंड में मचाई दहशत, कई लोग बुरी तरह जख्मी
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार पर छिड़ा घमासान, चंपारण के यात्रियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: 5 अप्रैल से बंगाल में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!