साउथ के सुपरस्टार और अब नेता बन चुके थलपति विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। पुडुचेरी में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसने समर्थकों के बीच उनकी छवि को और मजबूत कर दिया है।
बुजुर्ग के साथ बदसलूकी देख भड़के विजय रैली में भारी भीड़ के बीच विजय अपनी कार से समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। तभी सुरक्षा टीम के एक सदस्य ने रास्ता बनाने की जल्दबाजी में वहां खड़े एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया। विजय की नजर जैसे ही इस घटना पर पड़ी, उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया। गाड़ी आगे बढ़ रही थी, लेकिन विजय ने तुरंत अपनी सिक्योरिटी टीम को टोका और बुजुर्ग के साथ किए गए व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई।
फैंस ने लुटाया प्यार विजय का यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर (X) पर यूजर्स ने लिखा, यही वजह है कि लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं। लोगों का मानना है कि सत्ता की दौड़ में भी विजय ने अपनी इंसानियत नहीं खोई है।
राजनीति में पूरी तरह सक्रिय थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) के गठन के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल वे जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। पुडुचेरी की इस रैली में उमस और भीड़ के कारण एक महिला के बेहोश होने की खबर भी सामने आई, जिसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल यह पहली बार नहीं है जब विजय की रैलियों में सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले 2025 में करूर में हुई एक रैली के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान गई थी, जिसके बाद से ही उनके आयोजनों में भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, इस बार बुजुर्ग के बचाव में सामने आए विजय का अंदाज़ लोगों के दिल जीत ले गया।
Thalapathy Vijay was angry with the security for pushing an elderly man 🥹🥹 pic.twitter.com/SkbSPXd08P
— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) April 4, 2026
मेरे कपड़े फाड़ लो, पर विवाद खत्म करो : कोटा में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी क्यों बनी चर्चा?
नासिक में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
रामायण का महा-विस्तार: रणबीर कपूर ने फिल्म के रनटाइम और अपने डबल रोल का किया खुलासा
एडवांस्ड सर्वाइवल किट और खास SERE ट्रेनिंग... दुश्मन के इलाके में कैसे खुद को जिंदा रखते हैं अमेरिकी पायलट?
GT vs RR: यशस्वी-ध्रुव की तबाही, गुजरात के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य
बाब-अल-मंदेब संकट: क्या ईरान के हाथों में कैद होने वाला है दुनिया का सबसे व्यस्त समुद्री रास्ता?
मौत को छूकर गुजरी ट्रेन: रेलवे ट्रैक पर युवक की जान बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
पेंटागन में पावर गेम : क्या ट्रंप की फायर लिस्ट में हैं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ?
IPL 2026: हिटमैन का जलवा बरकरार, रोहित शर्मा के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज
2027 के महासंग्राम की बिसात: अखिलेश यादव ने PDA युवाओं को दिया जीत का मंत्र