रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। हाल ही में फिल्म के रनटाइम और किरदारों को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
कितना होगा रामायण का रनटाइम? रणबीर कपूर ने हाल ही में लास एंजिल्स में फिल्म के विजुअल्स साझा करते हुए बताया कि रामायण का दायरा बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके पास लगभग 6 घंटे का फुटेज तैयार है।
चूंकि अभी दूसरे भाग की शूटिंग बाकी है, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्मों का रनटाइम 3 घंटे से अधिक होगा। रणबीर ने फिल्म की तुलना द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा महाकाव्य बताया।
डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने डबल रोल की पुष्टि कर दी है। फिल्म में वे भगवान राम की भूमिका निभाने के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे।
रणबीर ने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर दोनों अवतारों की स्पिरिचुअलिटी और बॉडी लैंग्वेज को समझना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन शानदार अनुभव रहा है।
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख फिल्म में रणबीर के साथ साईं पल्लवी देवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, रावण की भूमिका में केजीएफ स्टार यश दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और काजल अग्रवाल मंदोदरी के रूप में अहम भूमिकाएं निभाएंगे।
फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा चैप्टर दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।
Bro accidentlly revealed runtime of #Ramayana pic.twitter.com/7g7ZIN8pp3
— Tyler Burbun (@BurbunPitt) April 4, 2026
क्या लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को टक्कर देगी रणबीर कपूर की रामायणम् ? एक्टर ने दिया बड़ा संकेत
भोपाल स्टेशन पर मौत का लाइव मंजर: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच घिसटता रहा
करनाल में खौफनाक वारदात: चेकिंग से बचने के लिए नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
हम उसकी वजह से जीते : PM मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का असली नायक किसे बताया?
IPL 2026: समीर रिजवी का इम्पैक्ट वाला धमाका, मुंबई के खिलाफ खेली 90 रनों की तूफानी पारी
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
वैभव सूर्यवंशी ने छुए आशीष नेहरा के पैर, फिर जो हुआ उसने जीत लिया सबका दिल
58 की उम्र में TET की परीक्षा का फरमान: 20 लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार
क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा मैच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मदरसे में खौफनाक मंजर: 10 साल के मासूम को 36 बार डंडों से पीटा, चीखता रहा बच्चा