उत्तर भारत में मौसम ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया है कि अप्रैल के महीने में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास हो रहा है। यूपी, एमपी और राजस्थान के कई इलाकों में सुबह की शुरुआत ओलावृष्टि के साथ हुई। लहलहाते खेत अब बर्फीले मैदानों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे रबी की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं।
राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में ओलों की ऐसी मार पड़ी कि जमीन पूरी तरह सफेद हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि ने सरसों, गेहूं और चने की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। मंडियों में खुले में रखी उपज भी बारिश के पानी में बह गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी और मंदसौर जिलों में ओलों की मोटी परत जम गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और टमाटर की फसलों को 40 से 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने आनन-फानन में फसलों के नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया है ताकि प्रभावित किसानों को राहत दी जा सके।
उत्तर प्रदेश के आगरा, नोएडा और रामपुर जैसे जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और ओलों ने किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल मुआवजे की मांग की है।
पहाड़ों पर भी कुदरत का कहर जारी है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। अटल सुरंग के पास हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी के बाद पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। शिमला, कुल्लू और मंडी समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र के नासिक, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई जिलों में 1.22 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत की भी खबर है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान गिर गया है। प्रशासन ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ (Flash Flood) के प्रति सावधानी बरतने को कहा है।
*Visuals after Severe Hailstorm ⛈️ https://t.co/3EalyHoqmZ pic.twitter.com/YHsHp5ywN8
— Weatherman Rajasthan (@Rajsthanweather) April 4, 2026
दूध की एक बूंद भी नहीं, फिर भी रोज बनता था 400 किलो पनीर: नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश
कुमार विश्वास की सटीक भविष्यवाणी सच साबित: क्या राघव चड्ढा की बढ़ती लोकप्रियता ही बनी उनका काल ?
बेंगलुरु में नारियल पानी 180 रुपये लीटर: क्या ये स्मार्ट बिजनेस है या लूट?
वायरल वीडियो: क्या रेलवे ट्रैक में लगी हैं टांगें? चलते ट्रैक को देखकर चकरा गया लोगों का सिर
मदरसे में खौफनाक मंजर: 10 साल के मासूम को 36 बार डंडों से पीटा, चीखता रहा बच्चा
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: 5 अप्रैल से बंगाल में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट
थार की जानलेवा लापरवाही: बैक गियर में दादी को कुचला, दीवार और कार के बीच दबकर मौत
अमेरिका-ईरान जंग: 24 घंटे में गिरे 4 अमेरिकी विमान, ट्रंप के एयर सुपीरियरिटी के दावों की उड़ी धज्जियां
क्या आप से दूरी के बाद कांग्रेस का हाथ थामेंगे राघव चड्ढा? उदित राज के बयान से गरमाई सियासत
खूंखार कुत्ते का डेयरी में तांडव: 30 सेकंड में मचाई दहशत, कई लोग बुरी तरह जख्मी