मालदा बवाल: मेरे बच्चे का ख्याल रखना , न्यायिक अधिकारी का खौफनाक वीडियो वायरल, साजिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
News Image

पश्चिमी बंगाल के मालदा से सामने आए एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो उस बवाल का है, जिसमें सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी द्वारा साझा किए गए इस क्लिप में एक महिला न्यायिक अधिकारी अपनी जान बचाने की गुहार लगाती सुनाई दे रही हैं।

अगर मुझे कुछ हो जाए, तो मेरे बच्चे का ख्याल रखना वायरल वीडियो में महिला अधिकारी बेहद डरी हुई स्थिति में कह रही हैं, अगर मुझे कुछ हो जाता है, तो हाई कोर्ट, कृपया मेरे बच्चे का ख्याल रखना। यह संदेश उस समय का बताया जा रहा है जब मालदा में अधिकारी भीड़ के बीच घिरे हुए थे। बीजेपी ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के शासन में आज न्यायिक अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम निकला है। पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से उस समय दबोचा, जब वह भागने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक, मोफक्करुल इस्लाम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ा बताया जा रहा है और वह पेशे से वकील रह चुका है। पकड़े जाने के बाद अब उससे पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच अब NIA के हाथों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा घटना पर सख्त नाराजगी जाहिर करने के बाद जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया है। अदालत ने राज्य प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे।

घटनास्थल पर पहुंची NIA की टीम गुरुवार को NIA की 24 सदस्यीय टीम ने मालदा के मोथाबाड़ी और कालियाचक थाना क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने उस जगह का गहन निरीक्षण किया जहां भीड़ ने अधिकारियों को बंधक बनाया था और वाहनों पर पथराव किया गया था। एनआईए अब इस मामले के हर पहलू और इसमें शामिल अन्य चेहरों की पहचान करने में जुटी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB से मिली लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मानी अपनी गलती, छलका दर्द

Story 1

पुणे के नामी इंस्टिट्यूट में दर्दनाक हादसा: पुल-अप करते ही छात्र पर गिरा लोहे का बास्केटबॉल स्टैंड, मौत

Story 1

गुजरात के लोग अनपढ़ हैं : खरगे के विवादित बयान पर मचा सियासी तूफान, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

Story 1

बम फूटे ल्यारी में पर धुआं बांद्रा-जुहू में : धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर करारा तंज

Story 1

ट्रेन में बारात का अनोखा जश्न! पूरा कोच बुक कर परिवार ने किया डांस और मस्ती

Story 1

आग उगलती गेंदें और सवालों की बौछार: मो. शमी ने हैदराबाद का टॉप ऑर्डर किया तहस-नहस

Story 1

कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी: TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब चुन-चुनकर होगा हिसाब

Story 1

IPL 2026: जीत की हैट्रिक की तलाश में पंजाब, केकेआर को पहली जीत का इंतजार

Story 1

क्या LSG की जीत ने संजीव गोयनका को रुला दिया? वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

Story 1

होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब पर ईरान की नजर, क्या बंद होते ही थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?