चेपॉक में फिर नाकाम रहे संजू आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच में टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई को महज 14 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
जेवियर बार्टलेट का शिकार बने सैमसन संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की एक उठती हुई गेंद को संजू समझ नहीं पाए और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को आसान सा कैच थमा बैठे। लगातार दूसरे मैच में इस तरह की विदाई ने फैंस को निराश किया है।
सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन से फैंस को बड़ी पारियों की उम्मीद थी। हालांकि, निरंतर खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, वर्ल्ड कप जीत लिया, अब संजू का काम हो गया। फैंस का मानना है कि संजू का अंतरराष्ट्रीय फॉर्म अब पूरी तरह गायब हो चुका है।
चेन्नई का चौंकाने वाला प्रयोग मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो फिलहाल सही साबित होता दिख रहा है। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 14.20 करोड़ रुपये के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को प्लेइंग-11 में जगह दी है। अनुभवी मैथ्यू शॉर्ट को बाहर बैठाकर प्रशांत को मौका देना एक बड़ा दांव है।
इतिहास रचते हुए उतरी CSK इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स एक अनोखी रणनीति के साथ उतरी है। आईपीएल इतिहास में यह दुर्लभ दृश्य है कि कोई टीम केवल दो विदेशी खिलाड़ियों (मैट हेनरी और नूर अहमद) के साथ मैदान पर उतरी है। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या चेन्नई का यह प्रयोग पंजाब की मजबूत पेस बैटरी के सामने टिक पाएगा या नहीं।
Sanju continues to struggle..😞😭. His form is suddenly gone and nowhere close to the 2026 T20 WC ! #CSKVSPBKS #IPL2026 #SanjuSamson pic.twitter.com/M5XIrM0EaB
— JAM (@m_jyothir777) April 3, 2026
सम्मान नहीं मिला तो मैं चला... : करियर के आखिरी दिनों पर छलका युवराज सिंह का दर्द, विराट-शास्त्री पर उठाए सवाल
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा, रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता
अंतरिक्ष से दिखी धरती की अद्भुत झलक: आर्टेमिस-2 मिशन ने खींची 50 साल में पहली बार ऐसी तस्वीरें
असम में अमित शाह का बड़ा चुनावी दांव: UCC लाकर रहेंगे, अब नहीं चलेगी 4-4 शादियों की प्रथा
पुल और इमारतें दोबारा बन जाएंगी, लेकिन अमेरिका की साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल गई
Vivo T5 Pro: 9,020mAh की दमदार बैटरी के साथ भारत में जल्द मचाएगा तहलका
कराची में बारिश का 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मूसलाधार कहर और करंट से 6 लोगों की मौत
खामोश करवाया गया, हारा नहीं: राघव चड्ढा ने AAP के फैसले पर तोड़ी चुप्पी
मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड ढेर: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार
ट्रंप की धमकियों का ईरान दे रहा डिजिटल जवाब: पेंटागन को चिढ़ाने के लिए अपनाई ये रणनीति