भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। यहाँ छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान लोग अपने अनोखे अंदाज में निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूध डेयरी मालिक ने अपनी भैंसों की साफ-सफाई के लिए कुछ ऐसा इंतजाम किया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे इस वीडियो में भैंसों को खेत से चारा खिलाकर वापस डेयरी में लाया जा रहा है। डेयरी मालिक ने यहां एक खास नियम बनाया है— चारा खाकर आओ तो नहाकर ही अंदर जाओ। इसके लिए उन्होंने एक शानदार रास्ता तैयार किया है।
इस रास्ते के ऊपर पानी के पाइप लगाए गए हैं, जिनमें छोटे-छोटे छेद किए गए हैं। जैसे ही पानी चालू किया जाता है, ये पाइप किसी आधुनिक शॉवर की तरह पानी की बौछार करने लगते हैं। भैंसें जैसे ही इस रास्ते से गुजरती हैं, वे बिना किसी मेहनत के पूरी तरह नहा जाती हैं।
इंसानों जैसा शॉवर सिस्टम वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंसें एक कतार में अनुशासित तरीके से इस रास्ते से गुजर रही हैं। ऊपर से गिरता पानी उन्हें ठंडक भी देता है और उनकी सफाई भी हो जाती है। भैंसों के लिए बनाया गया यह ऑटोमैटिक शॉवर सिस्टम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ये तो बिल्कुल देसी मम्मी जैसा सिस्टम है, जो घर के बाहर से आते ही नहाने का आदेश देती हैं।
एक अन्य यूजर ने तारीफ करते हुए कहा, पशुओं की स्वच्छता के लिए यह एक बेहतरीन और किफायती देसी तरीका है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी में यह तरीका भैंसों को राहत देने के लिए भी बेस्ट है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।
दूध डेयरी वालों ने कमाल की जुगाड बनाई खेत से चारा खा कर आयेगी तो नहा के आयेंगी।😍
— love bond (@love__bond) April 2, 2026
The milk dairy people made an amazing jugaad, if you come back from the field after eating fodder, then you will come after bathing pic.twitter.com/rdllkwfnNT
राज्यसभा से विदाई के बाद एक्शन में प्रियंका चतुर्वेदी, मल्लिकार्जुन खरगे से की अहम मुलाकात
डिग्री धारी किसान की कमाल की कहानी: स्ट्रॉबेरी की खेती से बदली तकदीर, लोग जो कभी उड़ाते थे मजाक, अब ले रहे हैं सीख
हेलीकॉप्टर शॉट के असली जनक धोनी नहीं, बल्कि ये दिग्गज बल्लेबाज थे!
क्या ईरान ने फिर मार गिराया अमेरिका का अजेय F-35? पेंटागन की चुप्पी ने बढ़ाई हलचल
समंदर में भारत की नई आंधी: INS तारागिरी और अरिदमन से बढ़ी हिंद महासागर में धमक
असम में अमित शाह का बड़ा चुनावी दांव: UCC लाकर रहेंगे, अब नहीं चलेगी 4-4 शादियों की प्रथा
जब तुम गुफाओं में थे, तब हम मानव अधिकार लिख रहे थे : ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान का करारा पलटवार
खामोश करवाया गया, हारा नहीं: राघव चड्ढा ने AAP के फैसले पर तोड़ी चुप्पी
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: INS अरिदमन और INS तारागिरी ने संभाला मोर्चा
होर्मुज में ईरान का टोल बूथ एक्टिव, LNG सप्लाई जीरो; वैश्विक ऊर्जा बाजार में मचा हड़कंप