पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 अपने खेल से ज्यादा विवादों और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। हाल ही में टूर्नामेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की बदहाली की पोल खुल गई है।
क्या है पूरा मामला? मैच के बाद का एनालिसिस (Post-match analysis) खुले मैदान में चल रहा था। प्रजेंटर के साथ खिलाड़ी आजम खान और वेस्टइंडीज के दिग्गज कार्लोस ब्रेथवेट मौजूद थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। प्रोटोकॉल के तहत सभी को छाते दिए गए, लेकिन यहां पीसीबी की आर्थिक तंगी सामने आ गई।
दो छातों में सिमटा पूरा शो लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान तीन लोगों (प्रजेंटर, आजम खान और कार्लोस ब्रेथवेट) के लिए सिर्फ दो छाते ही उपलब्ध कराए गए। एक छाता प्रजेंटर ने लिया, जबकि आजम खान और कार्लोस ब्रेथवेट को एक ही छाते के नीचे सिमटकर खड़ा होना पड़ा। बारिश में भीगते हुए इंटरव्यू लेने का यह दृश्य सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गया है।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस वीडियो सामने आते ही फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने इसे पैसा शॉर्टेज लीग करार दिया, तो वहीं अन्य ने इसे देश की गरीबी से जोड़ते हुए भिखारी देश तक कह डाला। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, गरीबी तो देखो, एक ढंग का स्टूडियो तक नहीं है।
मैदान पर छाया रहा आजम खान का जादू भले ही ब्रॉडकास्ट को लेकर फजीहत हुई हो, लेकिन मैदान पर आजम खान ने शानदार प्रदर्शन किया। रावलपिंडी और कराची किंग्स के बीच हुए मैच में आजम खान ने 34 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत कराची किंग्स ने 199 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
बता दें कि PSL 2026 की शुरुआत से ही बॉल टैम्परिंग और अन्य विवादों के कारण यह टूर्नामेंट आलोचनाओं के घेरे में है। अब इस ताजा घटना ने इसकी साख पर और सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rain interrupts the post match analysis. 😅
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 2, 2026
- Something you’ve never seen before.pic.twitter.com/1WgQvs9k27
दिल्ली में ड्रग्स का बड़ा जखीरा: 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो: संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन पर भड़के फैंस
गुड फ्राइडे 2026: शोक, त्याग और मुक्ति का पवित्र दिन—जानिए इसका गहरा अर्थ
क्या ईरान ने वाकई गिराए 2 F-35? अमेरिका ने दावों की खोली पोल
आर्टेमिस II: दशकों के इंतज़ार के बाद चांद की ओर बढ़े मानव, इतिहास रचने को तैयार
रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा, रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता
ईरान मुद्दे पर दोस्ती पड़ी भारी: UAE ने पाकिस्तान से मांगे 2 अरब डॉलर, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले
अंतरिक्ष से दिखी धरती की अद्भुत झलक: आर्टेमिस-2 मिशन ने खींची 50 साल में पहली बार ऐसी तस्वीरें
शेयर बाजार में हाहाकार: नितिन कामथ ने निवेशकों को दिया सफलता का मंत्र