संसद का बजट सत्र 16 अप्रैल से फिर शुरू होने जा रहा है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा लोकसभा सीटों की संख्या में भारी वृद्धि और महिला आरक्षण कानून को धरातल पर उतारना है। मोदी सरकार अब नई जनगणना का इंतजार करने के बजाय 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की तैयारी में है।
सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होने की संभावना प्रस्तावित योजना के अनुसार, लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने की तैयारी है। इस 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान है। यदि यह योजना सफल होती है, तो सदन में महिलाओं के लिए कुल 273 सीटें आरक्षित हो जाएंगी।
यूपी-बिहार में बढ़ेगी राजनीतिक ताकत सूत्रों के अनुसार, परिसीमन का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने वाला है। यूपी में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 तक पहुँच सकती है। वहीं बिहार में भी सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 होने का अनुमान है। सरकार का उद्देश्य इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना है।
सपा महिलाओं का सम्मान करती है, पर सरकार की नियति देखनी होगी इस महत्वपूर्ण बदलाव पर समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया गया था, जिससे उनकी पत्नी सोना देवी पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं।
विधेयक के प्रावधानों पर रहेगी नजर सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार के इरादों पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, सरकार की नीति और नियति में अक्सर अंतर होता है। हमें बिल के प्रावधानों और इसे लागू करने के तौर-तरीकों की गहन जांच करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले भी कई विधेयक पेश किए गए हैं, लेकिन वे प्रभावी कानून का रूप नहीं ले पाए, इसलिए विपक्ष पूरी सतर्कता के साथ इस फैसले का विश्लेषण करेगा।
*VIDEO | Delhi: Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad on Parliament’s proposed special session of Parliament from April 16 to pass bills to increase the number of Lok Sabha seats from 543 to 816 so that the women s reservation law can be implemented , “Our party, the Samajwadi Party,… pic.twitter.com/ZvGKn0Mo6i
— Press Trust of India (@PTI_News) April 3, 2026
दिल्ली में ड्रग्स का बड़ा जखीरा: 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
माइनस डिग्री में जमी रोटी, फिर भी मुस्कान नहीं छोड़ी; वायरल वीडियो देख गर्व से भर उठे देशवासी
PSL 2026: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की किरकिरी, 3 दिग्गजों के लिए जुटाए सिर्फ 2 छाते; फैंस ने कहा- ‘भिखारी लीग’
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: INS अरिदमन और INS तारागिरी ने संभाला मोर्चा
ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, पायलट की तलाश में सीमा में घुसी यूएस आर्मी
CSK vs PBKS: चेन्नई के शेरों का चेपॉक में धमाका, पंजाब को दिया 210 रनों का विशाल लक्ष्य
मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड ढेर: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जब तुम गुफाओं में थे, तब हम मानव अधिकार लिख रहे थे : ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान का करारा पलटवार
सब दिखता है दादी को! : आंखों के डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की ऐसी टशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान