सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण: पार्ट-1 का टीजर गुरुवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा मौजूद रहे।
भावुक हुए निर्देशक टीजर लॉन्च के दौरान नितेश तिवारी काफी भावुक नजर आए। अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उनका गला बार-बार रुंध रहा था। उन्होंने कहा कि इस पल तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले सात सालों से संघर्ष किया है।
सात साल की मेहनत सफल हुई नितेश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, फिल्म बनाना एक अकेलापन भरा सफर होता है। इन सात सालों में हर वक्त मैंने इस पल की कल्पना की थी कि आप लोगों का रिएक्शन क्या होगा। आज आपकी प्रतिक्रिया देखकर लग रहा है कि मेरी और मेरी पूरी टीम की मेहनत वाकई सफल हो गई।
दो भागों में रिलीज होगी रामकथा नितेश तिवारी की यह माइथोलॉजिकल फिल्म दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। रामायण: पार्ट-1 दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, रामायण: पार्ट-2 को 2027 में दिवाली के अवसर पर रिलीज करने की योजना है।
दंगल और छिछोरे के बाद बड़ा दांव नितेश तिवारी लंबे समय से हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चिल्लर पार्टी , भूतनाथ रिटर्न्स , दंगल और छिछोरे जैसी सफल फिल्में दी हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के रिलीज होने के बाद से ही नितेश तिवारी लगातार रामायण के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।
Nitesh Tiwari is almost crying, he’s so emotional🫶🏻❤️#Ramayana #RanbirKapoor pic.twitter.com/ybbY0GFMQT
— 𝙍𝙆𝙖𝙗𝙞𝙧 (@iAnimalRK) April 2, 2026
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का गम या करियर का अंत? रासी वान डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
मेरी मां नास्तिक नहीं थीं : मां के अंतिम संस्कार पर ट्रोल हुए प्रकाश राज ने दिया करारा जवाब
अमेरिका के नेब्रास्का ने दी दीपावली को आधिकारिक मान्यता, 9000 हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
चंडीगढ़ बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट: पाकिस्तान में बने ग्रेनेड का इस्तेमाल, CCTV में कैद हुआ हमला
राज्यसभा से बाहर का रास्ता: डिप्टी लीडर पद से हटाए गए राघव चड्ढा, जानें कौन हैं अब उनकी जगह?
ITR फाइलिंग अब चुटकियों का काम: इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च किया AI-पावर्ड कर साथी
ट्रैप में फंसे हो, अभी हमारी ताकत का अंदाजा नहीं : ईरान की अमेरिका-इजरायल को खुली चुनौती
यूपी में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में होगी बारिश और आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट
चीन में रोबोटैक्सी का बड़ा फेलियर: बीच सड़क पर ठप हुईं सैकड़ों गाड़ियां, घंटों फंसे रहे यात्री
वंदे भारत के लिए हाथ जोड़ती रही महिला, वीडियो वायरल होते ही छिड़ी नियमों की बहस