जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइन्स में इन दिनों दूषित पानी की समस्या से लोग बेहाल हैं। हाल यह है कि नलों से साफ पानी की जगह सीवर का गंदा पानी आ रहा है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को जब विधायक गोपाल शर्मा वार्ड नंबर 45 के सुशीलपुरा पहुंचे, तो जनता का आक्रोश चरम पर था।
पानी का गिलास थमाकर पूछा- इसे पियोगे? विधायक जब निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक महिला ने घर से गिलास में भरा गंदा पानी लाकर उनके सामने रख दिया। महिला और वहां मौजूद अन्य लोगों ने विधायक को चुनौती दी कि वे खुद इसे पीकर देखें। विधायक ने गिलास हाथ में लिया, पानी को सूंघा और बिना पिए वापस लौटा दिया।
जनता का आरोप: अधिकारी सुन नहीं रहे स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कई दिनों से वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने खुद यह पानी टंकी से निकाला है, जो पीने लायक बिल्कुल नहीं है। विधायक ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सड़क निर्माण बना मुसीबत की जड़ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जरूरत के ठीक-ठाक सड़क को तोड़कर नया निर्माण शुरू किया गया। इसी दौरान खुदाई में सीवर और पानी की पाइपलाइन आपस में जुड़ गईं, जिससे नलों में गंदा पानी आने लगा।
बच्चों की बिगड़ी तबीयत लगातार दूषित पानी के सेवन से सुशीलपुरा के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने जांच कर बीमार लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराई हैं। जलदाय विभाग का कहना है कि वे फाल्ट को ढूंढकर उसे दुरुस्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, विधायक और पूर्व मंत्री के दौरे के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
*गंदे पानी से बीमार हुए लोगो से सुशीलपुरा जाकर मुलाकात की पिछले दो महीने से गंदे पानी से लोग परेशान है सड़के खुदी पड़ी हुई है नई सड़क बनाने के नाम पर बिल्कुल सही सड़क को रात के समय लोगो के विरोध के बावजूद तोड़ दिया गया ,सड़क तोड़ने के दौरान सिवरेज और पानी की लाइन टूट गई जिससे नलों… pic.twitter.com/7dS7dTtIE0
— Pratap Khachariyawas (@PSKhachariyawas) April 1, 2026
ट्रंप का बड़ा ऐलान: IRCG पर हमारा पूर्ण नियंत्रण, ईरानी नौसेना का अस्तित्व खत्म
धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर गरजे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- इसे रोक के दिखाओ...
राणाबली का खौफनाक अवतार: सेट से लीक हुआ विजय देवरकोंडा का एक्शन वीडियो!
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
शमी की आग में जल गए केएल राहुल: पहली गेंद पर गोल्डन डक, मैदान पर दिखा खूंखार अंदाज
हार के तुरंत बाद मैदान पर हुई चर्चा, क्या ऋषभ पंत पर संजीव गोयन्का का भरोसा कायम है?
IPL 2026: हार के बाद गोयनका और पंत की गुफ्तगू वायरल, क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल वाला वाकया?
चंडीगढ़: BJP दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध हमलावर
54 साल का सूखा खत्म: चांद की ओर बढ़ा इंसान, ऐतिहासिक उड़ान भरते ही गूंजा आर्टेमिस-2 का शोर
हनुमान जयंती पर सपरिवार अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, रामलला के दर्शन कर भावुक हुए उद्योगपति