आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इकाना स्टेडियम में हुई इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम की कमियों और हार के मुख्य कारणों पर खुलकर बात की।
मैच के बाद पंत ने हार का ठीकरा मुख्य रूप से बल्लेबाजों की असफलता पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि टीम पिच के हिसाब से रन बनाने में नाकाम रही। पंत के मुताबिक, हम मैदान पर लंबी साझेदारी नहीं बना सके। 140 रनों के छोटे स्कोर के साथ आप विपक्षी टीम पर कभी दबाव नहीं बना सकते, खासकर जब विकेट बल्लेबाजी के लिए इतना अच्छा हो।
पंत ने बताया कि उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक ऐसे बल्लेबाज को शामिल करने की कोशिश की थी जो गेंदबाजी भी कर सके। उनका लक्ष्य लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन बनाकर दिल्ली के स्पिनर्स को परेशान करना था, लेकिन पंत खुद गलत समय पर आउट हो गए और टीम की रणनीति धरी की धरी रह गई।
गेंदबाजी पर बात करते हुए पंत ने कहा कि 20 एक्स्ट्रा रन देना टीम को काफी महंगा पड़ा। उन्होंने माना कि छोटे स्कोर का बचाव करते हुए गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में थे, जिससे अनुशासन में कमी आई। हालांकि, उन्होंने शुरुआती विकेट मिलने को भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना।
अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर ऋषभ पंत ने सस्पेंस बरकरार रखा है। पंत ने कहा, यह 50-50 का फैसला है, लेकिन मैं निश्चित रूप से टूर्नामेंट में टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करता नजर आऊंगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर शानदार आगाज किया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अब अपनी रणनीति पर फिर से काम करना होगा।
*A SIX TO SEAL IT! 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
Sameer Rizvi does it in style 🥳@DelhiCapitals kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a 6️⃣-wicket victory 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/vVPkz5kqzd
50 साल बाद चांद पर इंसान: मिशन आर्टेमिस II ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं
फुटबॉल की दुनिया में मातम: दिग्गज इटली का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना सबको चौंका गया
अंतिम विदाई: मां की मौत पर रात भर शव से लिपटा रहा बंदर, बेंगलुरु की घटना ने रुलाया
आईपीएल मैच के दौरान इकाना स्टेडियम बना अखाड़ा: फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सुरक्षा पर उठे सवाल
जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज कराएं अपने मकान का ब्यौरा, पीएम और राष्ट्रपति ने की डिजिटल शुरुआत
भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा: अवध ओझा की क्रांति वाली भविष्यवाणी से मचा बवाल
महाकाल दर्शन के दौरान अक्षय कुमार से हुई धार्मिक चूक , नंदी के कान में मनोकामना कहते समय अनदेखी!
यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम: 3 अप्रैल से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, घर से बाहर निकलना होगा जोखिम भरा
अब दूर के नहीं रहे चंदा मामा : 54 साल बाद चांद पर इंसानी दस्तक और बचपन की वो मीठी यादें