बेंगलुरु के पास चन्नापटना के रायरा दोड्डी में एक बेहद भावुक कर देने वाला वास्ता सामने आया है। यहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला वी. पर्वतम्मा के निधन पर एक बंदर ने जिस तरह अपना दुख प्रकट किया, उसे देखकर हर कोई स्तब्ध है। यह घटना साबित करती है कि प्यार की भाषा केवल इंसान ही नहीं, जानवर भी बखूबी समझते हैं।
रोज का था साथ, बना गहरा रिश्ता पर्वतम्मा पिछले कई सालों से पास के अंजनेय मंदिर के बंदरों को रोजाना खाना खिलाती थीं। जानवरों से डरने वाली पर्वतम्मा ने इन बंदरों के लिए अपने डर को पीछे छोड़ दिया था। सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।
शव के पास डटा रहा बंदर जब पर्वतम्मा का पार्थिव शरीर घर पर रखा गया, तो उन्हीं बंदरों में से एक वहां पहुंच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बंदर बुजुर्ग महिला के सिरहाने बैठा है। वह बार-बार महिला के चेहरे और गले के पास अपना सिर रख रहा है, जैसे वह उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा हो। बंदर की आंखों में साफ दुख झलक रहा था और वह महिला के शरीर से लिपटकर रात भर वहीं बैठा रहा।
हटाने की कोशिशें हुईं नाकाम परिजनों ने बताया कि बंदर को वहां से हटाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। रात के समय किसी ने उसे केला दिया, जिसे खाने के बाद वह तुरंत वापस आकर शव के पास बैठ गया। प्रेमाम्मा (मृतक की बेटी) ने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे बंदर रो रहा हो और अपनी मां को आखिरी विदाई दे रहा हो।
रेस्क्यूअर की मदद से हटाया गया सुबह जब अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने का समय आया, तब भी बंदर हटने को तैयार नहीं था। अंततः परिवार को एक व्यक्ति को बुलाना पड़ा, जिसने सुरक्षित तरीके से बंदर को वहां से हटाया। उसे वापस मंदिर के पास छोड़ दिया गया। इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
*A final goodbye! In a deeply moving moment from Rayara Doddi in Channapatna near #Bengaluru, an 85-year-old woman who regularly fed monkeys was hugged by one of them after her passing.
— TOI Bengaluru (@TOIBengaluru) April 1, 2026
(📹: Fwd, to-be cross-checked)@timesofindia pic.twitter.com/zwK3yKA6Iq
ट्रेन से उतरने का ये अजब-गजब तरीका देख हैरान रह जाएंगे आप, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
केरल में तेजस्वी यादव का अंग्रेजी अवतार , कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर बटोरी सुर्खियां
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, जवाब सुनकर उड़ गए होश
ईरान का धमाकेदार जवाब: ट्रंप के सेना खत्म वाले दावे को मिसाइलों से दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी महिला मेजर आयशा खान की चर्चा क्यों? संयुक्त राष्ट्र मिशन से विदाई के बाद सुर्ख़ियों में आईं
वाघा बॉर्डर पर BSF जवान का स्वैग देख दंग रह गए पाकिस्तानी रेंजर, वीडियो हुआ वायरल
चंडीगढ़: BJP दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध हमलावर
रिज्यूमे की जगह भेजा ग्रोसरी बिल: नौकरी मांगने गई लड़की ने किया बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ ईमेल
IPL 2026: इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा, लखनऊ-दिल्ली मैच के दौरान भिड़े फैंस, लात-घूंसे चले
# आईपीएल 2026: ऋषभ पंत का अजीबोगरीब विकेट, किस्मत ने दिया धोखा तो सन्न रह गए फैंस