केरल दौरे पर गए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक बयान राज्य की राजनीति में भूचाल ले आया है। कोझिकोड में एक मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य करार दिया। उनके इस बयान के बाद राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
क्या बोले तेजस्वी यादव? कोझिकोड में अपनी बात रखते हुए तेजस्वी ने कहा, हम बिहार से आते हैं जो देश का सबसे गरीब राज्य है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में हमारा प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने केरल के विकास की तारीफ करते हुए कहा कि हम केरल के मॉडल को बिहार के विकास का उदाहरण मानते हैं। तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए उस पर केरल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
बिहारी अस्मिता पर बीजेपी का कड़ा रुख तेजस्वी के इस बयान के बाद बीजेपी पूरी तरह हमलावर है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे बिहारी अस्मिता का अपमान करार दिया है। बीजेपी का कहना है कि तेजस्वी यादव ने न सिर्फ राज्य को बदनाम किया है, बल्कि बाहर जाकर अपनी ही जमीन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। बीजेपी नेताओं ने तेजस्वी को चेतावनी देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
गिरिराज सिंह का तंज: बिहार संभल नहीं रहा, चले केरल बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि जिनसे खुद बिहार नहीं संभल रहा, वे केरल में जाकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें इंटरस्टेट पॉलिटिकल क्रिमिनल तक कह दिया और उन पर भ्रष्टाचारियों का साथ देने का आरोप लगाया।
आरजेडी का बचाव, सियासत गरमाई उधर, आरजेडी नेताओं ने तेजस्वी यादव का बचाव किया है। पार्टी का तर्क है कि तेजस्वी यादव ने कोई गलत बात नहीं कही है, बल्कि हकीकत बयां की है कि बिहार अभी भी पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है। बहरहाल, तेजस्वी के इस बयान ने आगामी राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद किस करवट बैठता है और क्या तेजस्वी इस पर कोई सफाई देते हैं।
VIDEO: तेजस्वी यादव के बयान से बिहार की सियासत गरमाई. केरल से बिहार की तुलना करते हुए कहा- बिहार देश का सबसे गरीब राज्य. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल.#Patna #TejashwiYadav #BiharPolitics #BreakingNews #PrabhatKhabar @yadavtejashwi @RJDforIndia pic.twitter.com/TsobaaaZiK
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 1, 2026
पुलिस को देखते ही बच्ची ने पकड़े कान, मासूमियत देख पिघला इंटरनेट!
जनगणना 2027: पीएम मोदी ने अपने घर का भरा ब्योरा, डिजिटल क्रांति के साथ शुरू हुआ महा-अभियान
रिज्यूमे की जगह भेजा ग्रोसरी बिल: नौकरी मांगने गई लड़की ने किया बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ ईमेल
लहरों के बीच मौत का मंजर: सर्फर से टकराई विशालकाय व्हेल, वीडियो देख कांप उठेंगे आप!
एप्पल के 50 साल: गैरेज से शुरू हुआ सफर, आज दुनिया पर है राज
क्या इजरायल को निशाना बनाने से डरता है पाकिस्तान? हामिद मीर के खुलासे ने मचाई खलबली
चाय बागान में पीएम मोदी: असम के रण में चाय वाली पॉलिटिक्स का नया दांव
90 दिन में खत्म होने वाली थी Apple, फिर कैसे बनी 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी?
इस बार बड़ा खेला होगा : ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- इन्हें सत्ता से हमेशा के लिए बाहर करना है
चंडीगढ़: BJP दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध हमलावर