सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एचएस फूलका ने राजनीति में अपनी दूसरी पारी का आगाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में उन्होंने औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी से पुराना नाता बीजेपी में शामिल होने के बाद फूलका ने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा से जुड़ाव नया नहीं है। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने की 40 साल की लंबी लड़ाई में बीजेपी ने उनका हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा, मैंने भाजपा के साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है और उनके लिए कई कानूनी कार्य भी किए हैं। मेरे लिए भाजपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता था।
मान सरकार पर गंभीर आरोप सक्रिय राजनीति में वापसी के कारणों पर बात करते हुए फूलका ने भगवंत मान सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन वसूली (फिरौती) के फोन आम हो गए हैं और शासन पूरी तरह चरमरा गया है।
फूलका ने आगे कहा कि पंजाब में नशे का खतरा भयावह स्तर पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले 13-14 वर्षों में पंजाब की उपजाऊ धरती बंजर हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को राज्य की बदहाली की कोई फिक्र नहीं है।
अतीत और आप से मोहभंग एचएस फूलका 2014 में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े थे। उन्होंने लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 में उन्होंने दाखा सीट से विधानसभा चुनाव जीता और तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।
जनवरी 2019 में उन्होंने आप से इस्तीफा देते समय राजनीति में आने को अपनी बड़ी गलती बताया था। हालांकि, अब पंजाब की बिगड़ती स्थितियों को देखते हुए उन्होंने अपने रुख में बदलाव किया है और राज्य के भविष्य के लिए एक बार फिर सियासी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
*#WATCH | Delhi: After joining the BJP, senior advocate HS Phoolka says, I have been fighting the fight for the 1984 riots (victims) for the last 40 years, and I have been supported by the BJP since then...I have fought my fight together with them. I have also done a lot of legal… https://t.co/s1wcrOm827 pic.twitter.com/xg332B3pES
— ANI (@ANI) April 1, 2026
IPL 2026: इस हफ्ते मचेगा क्रिकेट का महासंग्राम, मुंबई-चेन्नई समेत इन 3 बड़े मुकाबलों पर टिकी निगाहें
एचएस फूलका का बड़ा सियासी दांव: आप छोड़ थामा बीजेपी का दामन, मान सरकार पर साधा निशाना
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा एलान: रास्ता खुलेगा, लेकिन अमेरिका के लिए नहीं
IPL 2026 के बाद थमेगा नहीं क्रिकेट का रोमांच: 30 दिन में 10 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान में देसी जुगाड़ का अनोखा नमूना: चोरी के डर से बाइक में लगवाए CCTV कैमरे
90 दिन में खत्म होने वाली थी Apple, फिर कैसे बनी 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी?
बंगाल में चुनावी बिगुल के बीच SIR पर घमासान: ममता की चिट्ठी, ओवैसी का विरोध और BJP की तीखी प्रतिक्रिया
शमी का कहर: पहली ही गेंद पर राहुल का सरेंडर , इकाना में दिखा स्विंग का जादू
भारत की पावरफुल हैट्रिक : नौसेना को मिले 3 घातक युद्धपोत, हिंद महासागर में चीन की बढ़ी चुनौती
IPL 2026: KKR की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरे टूर्नामेंट से बाहर