बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
महाकाल के दरबार में सादगी का दिखा रूप 1 अप्रैल की सुबह अक्षय कुमार अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया तथा अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान अक्षय बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और गले में फूलों की माला और माथे पर तिलक धारण किया था। मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज के दर्शन भी किए।
देश की प्रगति के लिए की प्रार्थना दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय ने बताया कि उन्होंने बाबा से क्या मांगा है। अभिनेता ने कहा, मैंने अपने परिवार और पूरे देश के लिए कामना की है। मेरी प्रार्थना है कि हमारा देश हमेशा अव्वल रहे और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। सोशल मीडिया पर उनके इस आध्यात्मिक सफर के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
खुद की शिक्षा पर किया खुलासा महाकाल दर्शन के साथ ही अक्षय कुमार का एक बयान भी चर्चा में है। अपने शो के दौरान उन्होंने माना कि पढ़े-लिखे लोगों के सामने आकर उन्हें कभी-कभी छोटा महसूस होता है। उन्होंने कहा, कदाचित मेरी शिक्षा कम रही, जिसका अफसोस होता है। अब पढ़ने का मन भी हो तो नहीं पढ़ पाता क्योंकि मुझे पढ़ाई पसंद नहीं है।
कब रिलीज होगी भूत बंगला ? प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बंगला का टीजर पहले ही दर्शकों को उत्साहित कर चुका है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबरों के अनुसार, 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा सकता है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
*#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Akshay Kumar, along with his mother-in-law and veteran actor Dimple Kapadia, visited Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain and offered prayers today. pic.twitter.com/Q21mMHWmZy
— ANI (@ANI) April 1, 2026
IPL 2026: ओपनिंग का दांव पड़ा उल्टा, ऋषभ पंत अजीब तरीके से हुए आउट
असम चुनाव 2026: धेमाजी में मोदी की हुंकार, कहा- विकास की हैट्रिक के लिए जनता तैयार
जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज कराएं अपने मकान का ब्यौरा, पीएम और राष्ट्रपति ने की डिजिटल शुरुआत
फेंटानिल के नाम पर ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, रक्षा मंत्रालय के ठिकानों को किया ध्वस्त
# रसोई गैस सिलेंडर बना पानी का टैंक , ग्राहकों को चूना लगाने का बड़ा खेल बेनकाब
राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने पहले कह दिया था ना , फिर बेटी राहा ने कैसे बदल दी किस्मत?
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: वरिष्ठ वकील एच.एस. फूलका ने थामा बीजेपी का दामन
अंडा-मछली की छूट, गौ-हत्या पर ताला : गिरिराज सिंह के बयान से बंगाल की सियासत में भूचाल
वॉर लॉकडाउन नोटिस: क्या फिर से बंद होने वाला है देश? जानें वायरल मैसेज का सच
IPL 2026 के बाद थमेगा नहीं क्रिकेट का रोमांच: 30 दिन में 10 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल