ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी? UN डिप्लोमैट के इस्तीफे और लीक दावे ने मचाया हड़कंप
News Image

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो खार्ग द्वीप और तेल के कुओं को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट ने अपने पद से इस्तीफा देकर दुनिया को चौंका दिया है।

डिप्लोमैट ने किया बड़ा खुलासा संयुक्त राष्ट्र में पैट्रियॉटिक विजन के मुख्य प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक शक्तिशाली लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं। सफा ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि UN ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।

इंसानियत के खिलाफ अपराध का हिस्सा नहीं बनना सफा ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का पत्र साझा करते हुए स्पष्ट किया कि वह इस पूरी साजिश के गवाह नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा, मैंने यह जानकारी लीक करने और मानवता के खिलाफ होने वाले इस संभावित अपराध का हिस्सा न बनने के लिए अपना कूटनीतिक करियर दांव पर लगा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम न्यूक्लियर विंटर (Nuclear Winter) जैसी आपदा को रोकने के लिए उठाया गया है।

तेहरान की आबादी पर चिंता सफा ने तेहरान की एक तस्वीर साझा करते हुए युद्ध समर्थकों की मानसिकता पर प्रहार किया। उन्होंने लिखा, तेहरान में एक करोड़ लोग रहते हैं। यहां परिवार, बच्चे और आम लोग हैं। युद्ध की चाह रखना एक बीमार मानसिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परमाणु हमले के खतरे को गंभीरता से लें और इसे रोकने के लिए अपनी आवाज उठाएं।

क्या है स्थिति की गंभीरता? सफा का यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब ईरान पर सैन्य हमले की अटकलें तेज हैं। ट्रंप प्रशासन का सख्त रुख और इजरायल के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी ने क्षेत्र में परमाणु संघर्ष के कयासों को बल दिया है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक पूर्व डिप्लोमैट का इस तरह का दावा विश्व राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या वंदे भारत को रोकना सही था? प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के हाथ जोड़ने से छिड़ी बहस

Story 1

वर्दी में ठुमके पड़े भारी: महिला थाना प्रभारी का डांस वीडियो वायरल होते ही एक्शन

Story 1

5 लाख फॉलोअर हैं, माफी मांगनी पड़ेगी : ARTO और युवक के बीच सरेआम बवाल, वीडियो वायरल

Story 1

उन्नाव हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ARTO ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Story 1

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग

Story 1

ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश में गिरे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम, टूटा कंधा

Story 1

जनगणना 2026: घर से खाने तक की डिजिटल कुंडली , अब लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा का दर्जा

Story 1

मैं अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगा , अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती

Story 1

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 15 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक

Story 1

ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी? UN डिप्लोमैट के इस्तीफे और लीक दावे ने मचाया हड़कंप