तेल अवीव: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी तनाव के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां वेस्ट बैंक में रिपोर्टिंग कर रही पत्रकारों की एक टीम पर इजरायली सेना (IDF) ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर बंदूकें भी तान दीं।
क्या है मामला? यह घटना 26 मार्च को वेस्ट बैंक के तयासिर गांव में हुई। पत्रकारों की टीम वहां इजरायली सेटलर्स (बस्तियां बसाने वाले) द्वारा किए गए हमलों की रिपोर्टिंग कर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद आईडीएफ सैनिकों ने टीम को जबरन हिरासत में ले लिया।
पूरा वेस्ट बैंक यहूदियों का है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पत्रकार सैनिक से पूछता है, क्या पूरा वेस्ट बैंक आपका है? इस पर सैनिक का जवाब चौंकाने वाला था। उसने कहा, बिल्कुल... और सिर्फ सैनिकों का ही नहीं, यह यहूदियों का भी है। इस दौरान फोटो जर्नलिस्ट सिरिल थियोफिलॉस के साथ मारपीट भी की गई, जिससे उनका कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रेस की आजादी पर सवाल फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (FPA) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे प्रेस की आजादी पर एक हिंसक और सीधा हमला करार दिया। एसोसिएशन का कहना है कि अपनी पहचान बताने के बाद भी सैनिकों ने पत्रकारों और वहां मौजूद लोगों पर बंदूकें तान दीं, जो पूरी तरह से अनैतिक है।
सेना का सख्त एक्शन मामले के तूल पकड़ने के बाद आईडीएफ बैकफुट पर है। सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित पूरी बटालियन को वेस्ट बैंक से हटाकर सस्पेंड कर दिया है। इन सैनिकों को अब दोबारा ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है और जांच पूरी होने तक वे किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं होंगे।
आईडीएफ ने माफी मांगी इजरायली सेना के चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ इयाल जमीर ने घटना को स्वीकार करते हुए इसे गंभीर नैतिक चूक माना है। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने नियमों का उल्लंघन किया और प्रेस के साथ गलत व्यवहार किया। जमीर ने स्पष्ट किया कि आईडीएफ प्रेस की आजादी का सम्मान करता है और हथियारों का इस्तेमाल केवल मिशन के लिए होना चाहिए, न कि बदले की भावना के लिए। फिलहाल, शामिल सैनिकों के खिलाफ अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में रिपोर्टिंग के दौरान CNN टीम पर तानी बंदूक, हिरासत में लिया
— RT Hindi (@RT_hindi_) March 28, 2026
CNN: “तो पूरा वेस्ट बैंक आपका है?”
IDF सैनिक: “बिल्कुल... और सिर्फ सैनिकों का ही नहीं, यहूदियों का भी।” pic.twitter.com/3C7cVUKyRt
हॉर्मुज में फंसा अमेरिका तो ब्रिटेन बना ढाल, ईरान के बिछाए बारूदी जाल को ड्रोन से करेगा नेस्तनाबूद
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग
भवानीपुर के रण में सुवेंदु अधिकारी की एंट्री: क्या ममता का किला ढहा पाएंगे बीजेपी के परिवर्तन नायक ?
हुंडई का बड़ा एक्शन: 1.32 लाख लग्जरी SUV वापस मंगवाईं, पावर सीट बनीं मासूम की मौत का कारण
क्या आप माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं? जानिए बच्चे के शुरुआती 3 सालों का असली खर्च का गणित
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी पर लगा चुनाव हाईजैक का आरोप, दिल्ली दरबार पहुंची BJP
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से 5 मिनट में करें पहचान!
स्प्रिंग फेस्टिवल में नाचती डांस टीम के बीच घुसी नन्ही परी, कॉन्फिडेंस देख दुनिया हुई कायल
RBI के हस्तक्षेप के बावजूद रुपया पस्त: पहली बार 95 के नीचे फिसला भारतीय मुद्रा
मौत के मुंह से वापसी: ईरान की जेल और 1800 किमी का खौफनाक सफर पार कर घर लौटे 8 भारतीय नाविक