आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने खेल के साथ-साथ अपने शाही शौक को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की सड़कों पर अपनी नई चमचमाती क्यान ब्लू मर्सिडीज-AMG SL55 रोडस्टर चलाते हुए देखा गया।
इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है यह कार शुभमन की यह नई सवारी महज एक लग्जरी गाड़ी नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। इस कार में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है, जो इसे पलक झपकते ही रॉकेट जैसी रफ्तार देता है। भारत में इस लग्जरी कन्वर्टिबल मॉडल की कीमत करीब 2.3 करोड़ से 2.9 करोड़ रुपये के बीच है।
मुंबई में आ सकते हैं कई फ्लैट इस कार की कीमत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इतनी भारी-भरकम रकम में मुंबई जैसे महंगे शहर के पॉश इलाकों में 2 से 3 प्राइम फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं। गिल का कारों के प्रति यह जुनून उनके गैरेज में पहले से मौजूद मेबैक GLS 600, मर्सिडीज-AMG G63, रेंज रोवर वेलार और महिंद्रा थार जैसी शानदार गाड़ियों से साफ झलकता है।
कमाई के मामले में भी गिल का सेंचुरी वाला टशन मैदान पर रनों की बारिश करने वाले शुभमन गिल अब कमाई के मामले में भी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। साथ ही, बीसीसीआई से मिलने वाली 5 करोड़ रुपये की फिक्स्ड सैलरी और टेस्ट मैचों के लिए मिलने वाला 45 लाख प्रति मैच का बोनस उनकी सालाना आय को कई गुना बढ़ा देता है।
कप्तानी का दबाव और लग्जरी लाइफस्टाइल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को एक बार फिर जीत की दहलीज तक ले जाने का सारा दारोमदार शुभमन गिल के कंधों पर है। मैदान के बाहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और मैदान के अंदर अपनी कप्तानी से गिल यह साबित कर रहे हैं कि वे हर मंच पर किंग साइज जीवन जीने के लिए तैयार हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ आगामी मैच से पहले उनका यह स्वैग फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
*Shubman Gill driving his new Mercedes-Benz AMG car in Chandigarh.
— Sonu (@Cricket_live247) March 30, 2026
After reaching Chandigarh, he was enjoying a drive in his recently purchased car, worth around ₹3 crore, ahead of the GT vs PBKS match. pic.twitter.com/jFPGpvPBup
PSL में शर्मनाक हरकत: शाहीन अफरीदी की टीम पर लगा बॉल टैंपरिंग का आरोप, लाइव मैच में मचा बवाल
# चिढ़ा रहे थे लड़की के बाल, मादा गोरिल्ला ने नर को जड़ दी जोरदार पटकनी!
WhatsApp का नया स्मार्ट फीचर: अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज का सार
दिल्ली वाले हो जाएं तैयार! 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे निपटाएं ट्रैफिक चालान
बिलासपुर को मिली बड़ी सौगात: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नाइट फ्लाइट, CM साय ने भरी उड़ान
पिनाराई विजयन क्या PM मोदी के रिमोट कंट्रोल पर चल रहे हैं? राहुल गांधी का बड़ा सियासी धमाका
शुभमन गिल का रॉयल अंदाज: 3 करोड़ की मर्सिडीज में चंडीगढ़ की सड़कों पर दिखे प्रिंस
प्रपोज करने के चक्कर में गड़बड़ : स्टैंड्स में अंगूठी खो बैठा फैन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आईपीएल कमेंट्री से हरभजन, सहवाग और आकाश चोपड़ा की छुट्टी? वायरल दावे का खुला सच
शादी में सेहरा बना जंग का मैदान: पिता और मामा के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल