पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। रविवार को 284 सीटों पर नामों की घोषणा होते ही राज्य के कई जिलों में बवाल मच गया।
मालदा कार्यालय बना अखाड़ा सबसे ज्यादा हंगामा मालदा कांग्रेस कार्यालय में देखने को मिला। सूची जारी होने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दफ्तर पर धावा बोल दिया। विरोध का मुख्य कारण स्थानीय नेता आसिफ महबूब को टिकट मिलना बताया जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि कार्यकर्ताओं ने आपस में जमकर कुर्सियां फेंकीं और कार्यालय में तोड़फोड़ की।
सड़कों पर टायर जलाकर जताया विरोध दफ्तर के अंदर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर पार्टी आलाकमान और पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा, हालांकि किसी बड़ी अनहोनी की खबर फिलहाल नहीं है।
अधीर रंजन चौधरी पर टिकी उम्मीदें कांग्रेस ने राज्य के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से मैदान में उतारा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके चुनाव लड़ने से मुर्शिदाबाद, मालदा और नादिया जिले की करीब 50 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। इसके अलावा मालतीपुर से मौसम नूर को टिकट देकर पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
क्या है बंगाल चुनाव का गणित? कांग्रेस के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है। पिछले चुनावों में लगातार कमजोर होती कांग्रेस 2021 में शून्य पर सिमट गई थी। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। 2021 में हालांकि ममता खुद नंदीग्राम से हार गई थीं, लेकिन उन्होंने आक्रामक प्रचार के दम पर भाजपा को 77 सीटों पर रोक दिया था। अब एक बार फिर राज्य की राजनीति में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
*The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the West Bengal Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
ट्रंप का ब्रह्मास्त्र : ईरान पर जमीनी हमले के लिए तैयार USS त्रिपोली , क्या थम जाएगा युद्ध?
यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेट कूदकर अंदर जाने की कोशिश करती दिखी महिला
थलापति विजय का चुनावी बिगुल: दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, 234 उम्मीदवारों के साथ भरी हुंकार
कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में मचा घमासान: ऑफिस में चलीं कुर्सियां, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की महा-सूची, अकेले दम पर वापसी की तैयारी
विक्टिम कार्ड पर संग्राम: ममता बनर्जी ने अमित शाह को मेडिकल रिपोर्ट देखने की दी खुली चुनौती
10 साल की कड़वाहट खत्म! विराट कोहली और अनिल कुंबले की मुलाकात ने जीता करोड़ों का दिल
होर्मुज संकट पर पीएम मोदी की दो टूक: वैश्विक तनाव के बीच भारत हर चुनौती से निपटने को तैयार
IPL 2026: क्या अभिषेक-हेड की विस्फोटक जोड़ी बनी SRH की कमजोरी? पहले ही मैच में खुली पोल
हार के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात