अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने राज्य में चल रहे एक बड़े आपराधिक मंसूबे को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत अवैध हथियारों की भारी खेप बरामद की है, जिसका इस्तेमाल राज्य में राष्ट्रविरोधी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अत्याधुनिक 9MM सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन जब्त की है। बरामद हथियारों पर गफार सिक्योरिटी लिखा हुआ पाया गया है, जो जांच की दिशा को एक नए मोड़ पर ले गया है।
नाकाबंदी के दौरान घबराए आरोपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हथियार सप्लाई होने वाले हैं। इसके आधार पर गुरु की वडाली, छेहरटा में नाका लगाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने लगे।
भागते समय उनका एक किट बैग गिर गया। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली, तो उसमें से घातक हथियार बरामद हुए। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़ा है तार डीजीपी पंजाब गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इन हथियारों का कनेक्शन कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़ा है। ढिल्लों का नाम हत्या, डकैती, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामलों में पहले से दर्ज है।
पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके तीन साथियों को मामले में नामजद किया है। माना जा रहा है कि यह खेप ढिल्लों के नेटवर्क द्वारा राज्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाई गई थी।
मामला दर्ज, तलाश जारी अमृतसर के थाना छेहरटा में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (आई-ए) के तहत एफआईआर नंबर 66 दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हथियारों के स्रोत और उनके गंतव्य तक पहुंचने के पीछे की कड़ी को जोड़ने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
*In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police Amritsar foils an illegal arms consignment, recovering two 9MM sub-machine guns and one empty magazine during naka-bandi.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 29, 2026
Preliminary investigation reveals links to gangster Gurpreet Singh @ Goldy Dhillon, with the… pic.twitter.com/ojgKlMzj4R
मैदान पर कोहली का मजाकिया अंदाज: ईशान किशन को देख बोले- बच्चा है तू मेरा
दिल्ली ट्रैफिक चालान से मिलेगी मुक्ति: 5 अप्रैल को विशेष लोक अदालत में होगा समाधान
वैश्विक संकट और भारत की मजबूती: मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा?
अमेरिका में नो किंग्स का बिगुल: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग
सऊदी एयरबेस पर खाक हुआ अमेरिका का 700 मिलियन डॉलर का आसमानी जासूस
आरसीबी की जीत के बाद विराट का दिखा रोमांटिक अंदाज़, भरी महफिल में अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस
एक हाथ में छाता, दूसरे में स्टीयरिंग: हिमाचल में खस्ताहाल बस का वीडियो वायरल, यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़
IPL 2026: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, आसान कैच छोड़ फैंस को किया हैरान
IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, क्या हेनरिक क्लासेन के साथ हुई बेईमानी?
बड़े पापा की लाडली : तेज प्रताप यादव का प्यार देख गरमाई सियासत, क्या परिवार में सब ऑल इज वेल ?