भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अब अपने उत्पादन और वितरण के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। कंपनी कोयले की धुलाई (वाशिंग) क्षमता को मौजूदा 13.65 मिलियन टन से बढ़ाकर 27 मिलियन टन करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। यह कदम कंपनी के लिए न केवल आर्थिक संजीवनी साबित होगा, बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा।
मुनाफे का नया गणित विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे कोयले के मुकाबले वाश्ड कोकिंग कोल की बिक्री से होने वाली कमाई लगभग तीन गुना अधिक होती है। इस प्रक्रिया से कंपनी के मार्जिन में प्रति टन 1,200 से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीसीसीएल ने हाल ही में 20 लाख एमटीपीए क्षमता वाली भोजुडीह वाशरी का संचालन शुरू कर इस दिशा में अपनी गंभीरता दिखाई है।
आयात पर निर्भरता में कमी मिशन कोकिंग कोल के तहत बीसीसीएल का लक्ष्य स्टील सेक्टर को होने वाली आपूर्ति को 6 गुना बढ़ाकर 9-10 मिलियन टन तक ले जाना है। इसका सीधा प्रभाव विदेशी कोकिंग कोल के महंगे आयात में कमी के रूप में दिखेगा। घरेलू उद्योगों को अब 15 प्रतिशत से कम राख (ash) वाला उच्च गुणवत्ता का कोयला मिल सकेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।
वित्तीय मजबूती और रिकॉर्ड डिस्पैच आर्थिक मोर्चे पर कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक अपने राजस्व को मौजूदा 13,800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है। पिछले वित्त वर्ष में स्टील कंपनियों को 17.02 लाख टन वाश्ड कोल की आपूर्ति की गई, जो पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड है। साथ ही, बिजली क्षेत्र के लिए भी वाश्ड पॉवर कोल का डिस्पैच 5 प्रतिशत बढ़ा है।
क्वालिटी पर जीरो टॉलरेंस बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि कोयले की गुणवत्ता अब कंपनी की कार्यसंस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा, क्वालिटी को लेकर सभी एरिया की जवाबदेही तय की गई है। खराब गुणवत्ता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने डिस्पैच बढ़ाने के लिए ई-ऑक्शन में 100 से 600 रुपये प्रति टन की विशेष कैशबैक स्कीम भी शुरू की है, जिसे बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल वाश्ड कोल का उत्पादन बढ़ने का लाभ सीधे तौर पर धनबाद जिले को भी मिलेगा। कोयले के डिस्पैच में वृद्धि होने से जिले को मिलने वाले डीएमएफटी (DMFT) फंड में 30 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। यह अतिरिक्त राशि जिले के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में निवेश की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाओं का विस्तार होगा।
*बीसीसीएल — देश की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक प्रगति की सुदृढ़ नींव।
— Bharat Coking Coal Limited (@BCCLofficial) March 28, 2026
बीसीसीएल में गुणवत्ता केवल एक मानक नहीं, हमारी कार्यसंस्कृति का आधार है। कड़े नियंत्रण और उच्च मानकों के साथ तैयार हर खेप, देश की औद्योगिक मजबूती और ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाती है।#BCCL #Dhanbad #coalindia… pic.twitter.com/3bwkbjl2bj
थलापति विजय का चुनावी बिगुल: दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, 234 उम्मीदवारों के साथ भरी हुंकार
मुंबई लोकल में हैवानियत: दिव्यांग कोच में चढ़े दबंग, चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश
गुरुग्राम: ट्रैफिक सिग्नल पर कार से खतरनाक ड्रिफ्टिंग, बीच सड़क जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल
ट्रेन में वर्दी का रॉब या शर्मनाक हरकत? लड़की को नंबर देने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
50 रुपये की छूट के लिए आपा खो बैठी महिला, ड्राई क्लीनर की रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़
इजराइल के केमिकल प्लांट पर ईरान का मिसाइल हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी से मचा हड़कंप
खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?
दिल्ली में ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत: 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे ऐसे करें तैयारी
दिल्ली में दोस्ती, केरल में कुश्ती : पीएम मोदी की ललकार से गरमाया दक्षिण का सियासी पारा
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर ल्यारी वालों की अजीब मांग, बोले- आदित्य धर हमें 80% हिस्सा दें