दिल्ली की सड़कों पर अगर आपकी गाड़ी का कोई पुराना चालान पेंडिंग है, तो यह आपके लिए राहत की खबर है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) मिलकर राजधानी के सभी कोर्ट परिसरों में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन करने जा रहे हैं।
कब और कहां होगी लोक अदालत? यह विशेष अदालत 5 अप्रैल, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। आप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने लंबित चालानों का निपटारा कर सकते हैं। यह आयोजन दिल्ली के सातों प्रमुख कोर्ट परिसरों—पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू में किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन और स्लॉट बुकिंग? इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat पर जाएं।
नोट करें कि आवेदन का लिंक 30 मार्च, 2026 की सुबह 10 बजे से एक्टिव होगा। वेबसाइट पर जाकर आप अपना नोटिस या चालान डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
यदि आप लंबे समय से पेंडिंग चालान को लेकर परेशान हैं, तो यह मौका आपके लिए कानूनी उलझन खत्म करने का बेहतरीन अवसर है। तय समय सीमा और नियमों का पालन करते हुए समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें।
*Special Lok Adalat for settling pending Compoundable Traffic Challans/Notices to be held on 5th April, 2026 (Sunday) at all Court Complexes, Delhi from 10 am to 4 pm.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 28, 2026
Avail this opportunity to get cleared pending challans/notices.@DSLSA_DELHI pic.twitter.com/9G0nJke2Ls
होटल के कमरे में सोते समय गर्दन के पास फन फैलाकर बैठा था कोबरा, रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?
IPL 2026: डेब्यू में ही बरपा जैकब डफी का कहर, 13 गेंदों पर नहीं दिया एक भी रन
विराट कोहली का क्यूट मोमेंट: ईशान किशन के साथ मैदान पर हुई मस्ती वायरल
10 साल की कड़वाहट खत्म! चिन्नास्वामी में विराट कोहली और अनिल कुंबले की जादुई झप्पी ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली में ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत: 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे ऐसे करें तैयारी
वेलकम टू हेल : ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ज़मीनी हमले की कोशिश करने वाले सैनिक सिर्फ ताबूत में लौटेंगे
उपमुख्यमंत्री नहीं, निशांत को सीधे मुख्यमंत्री बनाएं : आनंद मोहन का बड़ा दांव, बिहार की राजनीति गरमाई
IPL 2026: विराट कोहली का रऊफ वाला छक्का फिर आया चर्चा में, चिन्नास्वामी में मचा कोहराम
IPL 2026: विराट कोहली के फ्लाइंग किस पर अनुष्का का जवाब, बगल में बैठीं अनन्या बिड़ला देखती रह गईं!