गोरखपुर के शाहपुर इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सिर्फ 50 रुपये की बारगेनिंग को लेकर एक महिला ने ड्राई क्लीनर की दुकान पर तैनात रिसेप्शनिस्ट के साथ बदसलूकी की और उसे थप्पड़ मार दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
750 रुपये के बिल पर ठनी थी बात जानकारी के अनुसार, महिला अपने कपड़े ड्राई क्लीन कराने के लिए दुकान पर पहुंची थी। ड्राई क्लीनिंग का फिक्स चार्ज 750 रुपये तय था। महिला ने बिल में 50 रुपये की कटौती करने की मांग की। रिसेप्शनिस्ट ने विनम्रता से समझाया कि दुकान के रेट फिक्स हैं और इसमें छूट संभव नहीं है।
बहस के बाद की मारपीट रिसेप्शनिस्ट द्वारा छूट देने से मना करने पर महिला भड़क गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला काफी गुस्से में बहस कर रही है और रिसेप्शनिस्ट को धमका रही है। बात इतनी बढ़ गई कि उसने वहां मौजूद लोगों की परवाह किए बिना रिसेप्शनिस्ट को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
पुलिस तक पहुंचा मामला इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग महिला के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि महज 50 रुपये के लिए किसी कर्मचारी के साथ शारीरिक हिंसा करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
*Absolutely unacceptable.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) March 28, 2026
In Shahpur (Gorakhpur), a woman assaulted a receptionist at a dry cleaning shop over a ₹50 discount.
When the staff member refused to reduce the fixed charge (₹750), the woman created a scene, abused her, and then slapped her, all caught clearly on… pic.twitter.com/t1IjigHAuX
कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट पड़ा भारी, चप्पल पहनने पर भड़के लोग, जमकर हुई मारपीट
आईपीएल 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, चेज मास्टर का 4000 रनों का जादुई आंकड़ा पार
मजबूरी को बनाया ताकत: मूक-बधिर डिलीवरी बॉय की कहानी देख झुक जाएगा आपका सिर
दिन में आते तो लयारी वाले नहीं छोड़ते... : धुरंधर 2 पर पाकिस्तानी युवक का दावा वायरल
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज: रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
इजरायल की दादागिरी: वेस्ट बैंक में CNN की टीम पर तानी बंदूकें, घंटों तक बंधक बनाकर रखा
विक्टिम कार्ड पर संग्राम: ममता बनर्जी ने अमित शाह को मेडिकल रिपोर्ट देखने की दी खुली चुनौती
पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन का वायरल सच: सरकार ने किया फर्जी खबरों का खंडन
मुंबई लोकल में हैवानियत: दिव्यांग कोच में चढ़े दबंग, चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश
कांग्रेस और लेफ्ट का ट्रैक रिकॉर्ड बर्बादी का : पलक्कड में बरसे पीएम मोदी