इस्लामाबाद: पूरी दुनिया इस समय ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है। इस तनाव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान खुद को एक मेजर प्लेयर के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है।
सुपरमैन बनने की कोशिश में फिसले डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार हाल ही में कुछ ऐसा करने निकले थे जिसने उनकी भारी फजीहत करा दी। मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के स्वागत का कार्यक्रम था। डार अपने बालों को ठीक करते हुए और एक बड़े शांति दूत वाले एटीट्यूड में आगे बढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वे सबके सामने फर्श पर धड़ाम से गिर पड़े।
कैमरों में कैद हुई असहज स्थिति इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डार जैसे ही मेहमानों की ओर बढ़े, उनका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्री उनकी मदद के लिए तुरंत आगे आए, लेकिन इस दृश्य ने पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर किरकिरी करवा दी है।
पाकिस्तान क्यों बना है ब्रोकर ? सवाल यह है कि पाकिस्तान इतनी बेताबी क्यों दिखा रहा है? असल में पाकिस्तान ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर खौफ में है। उसे डर है कि अगर युद्ध बढ़ा, तो सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते के चलते उसे भी इसमें घिसटना पड़ सकता है।
खुद को साबित करने की कवायद पाकिस्तान चाहता है कि वह मध्यस्थ की भूमिका निभाकर अमेरिका की नजरों में अपनी छवि सुधारे और खुद को एक जिम्मेदार देश साबित करे। इसी के चलते वह तुर्की और मिस्र के साथ मिलकर शांति वार्ता के नाम पर खुद को हीरो बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इस घटना ने पाकिस्तान की शांति दूत बनने की गंभीर कोशिशों का मजाक बनाकर रख दिया है।
نائب وزیراعظم اسحاق ڈار دفتر خارجہ میں مہمان وزرا خارجہ کا استقبال کرتے ہوئے فرش پر گر گئے۔ شکر ہے محفوظ رہے!!! pic.twitter.com/v82rMi3KOp
— Nadir Baloch (@BalochNadir5) March 29, 2026
MBS की तारीफ या अपमान? डोनाल्ड ट्रंप के बेबाक बोल से सन्न रह गए सऊदी अधिकारी
विराट कोहली की नाबाद 69 रन की पारी भी पड़ गई फीकी, जानिए किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
आरसीबी की जीत के बाद विराट का दिखा रोमांटिक अंदाज़, भरी महफिल में अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस
मिजाज बदल रहा मौसम: कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में बारिश और राजस्थान में झुलसाती गर्मी
पान की दुकानों पर खुलेआम बिक रहा पेट्रोल: कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा खुलासा
इन 2 अफसरों को कभी मत भूलना : ईरान ने मिनाब स्कूल हमले के लिए अमेरिकी नेवी अधिकारियों को किया बेनकाब
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: USS त्रिपोली पर सवार 3500 अमेरिकी सैनिक पहुंचे मोर्चे पर
नोएडा का एटीएम और चाय का हिसाब: अखिलेश ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर किया जोरदार पलटवार
कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट पड़ा भारी, चप्पल पहनने पर भड़के लोग, जमकर हुई मारपीट
होर्मुज में तूफान बनकर पहुंचा USS त्रिपोली: क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी?