प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च, 2026) को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक तनाव, ऊर्जा संकट और खेल सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
मध्य पूर्व के युद्ध पर चिंता पीएम मोदी ने मध्य पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी हलचल भरा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोविड के संकट से उबरने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जारी युद्धों ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
ऊर्जा संकट और खाड़ी देशों का सहयोग प्रधानमंत्री ने बताया कि युद्ध प्रभावित क्षेत्र हमारी ऊर्जा जरूरतों का केंद्र है, जिसके चलते दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल को लेकर संकट की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां काम कर रहे करीब एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को उन देशों से हर संभव मदद मिल रही है।
अफवाहों से बचें, राजनीति न करें पीएम मोदी ने कड़े लहजे में कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने उन लोगों को घेरा जो इस संकट पर राजनीति कर रहे हैं। पीएम ने स्पष्ट किया कि, जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। देशवासियों को केवल सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर बना खेलों का हब कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग खेलों के प्रति बेहद उत्साही रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि अब यह राज्य बड़े खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है। गुलमर्ग का खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपनी जगह बनाना और युवाओं के बीच फुटबॉल की लोकप्रियता पर उन्होंने संतोष जताया।
युवा शक्ति और मेरा युवा भारत भारत को दुनिया का सबसे युवा देश बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की शक्ति का उपयोग किया जाता है, तो देश को अपार बल मिलता है। इस दिशा में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन की भूमिका को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन युवाओं को सकारात्मक विकास कार्यों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है।
*During the 132nd episode of Mann Ki Baat, PM Modi says, People of Jammu and Kashmir have always been extra passionate for sports. I am happy that now this is becoming a hub for big sporting events. Gulmarg has already made a place for itself in the Khelo India Winter Games.… pic.twitter.com/D9yvwO1MhB
— ANI (@ANI) March 29, 2026
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
होर्मुज में तूफान बनकर पहुंचा USS त्रिपोली: क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी?
10 साल की कड़वाहट खत्म! विराट कोहली और अनिल कुंबले की मुलाकात ने जीता करोड़ों का दिल
होर्मुज संकट पर पीएम मोदी की दो टूक: वैश्विक तनाव के बीच भारत हर चुनौती से निपटने को तैयार
दिल्ली में ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत: 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे ऐसे करें तैयारी
विराट कोहली की चूक से RCB की मुश्किलें बढ़ीं, SRH ने खड़ा किया बड़ा लक्ष्य
MBS की तारीफ या अपमान? डोनाल्ड ट्रंप के बेबाक बोल से सन्न रह गए सऊदी अधिकारी
मिडिल ईस्ट संकट पर भारत अलर्ट: ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर सरकार ने कसी कमर
IPL 2026: फिल सॉल्ट के वो 3 अद्भुत कैच, जिसने पलट दिया पूरा मैच; RCB की जीत के बने साइलेंट हीरो
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें