बेंगलुरु के पीईएस (PES) यूनिवर्सिटी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रोफेसर ने क्लास के बीचों-बीच एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी कहकर संबोधित किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
क्लास में शुरू हुआ विवाद घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि अफ्फान नाम के छात्र ने जब क्लास छोड़कर कहीं जाने की इजाजत मांगी, तो प्रोफेसर बुरी तरह भड़क गए। क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्रों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें प्रोफेसर आपा खोते नजर आ रहे हैं।
शर्म नहीं आती? , प्रोफेसर की अभद्र भाषा वीडियो में प्रोफेसर चिल्लाते हुए छात्र से कह रहे हैं, क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? इसके बाद उन्होंने छात्र को आतंकवादी कहा। यही नहीं, प्रोफेसर ने छात्र को ईरान युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि उसे नरक में जाना चाहिए ।
यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्रवाई मामले के तूल पकड़ते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया। वाइस चांसलर ने आधिकारिक पत्र जारी कर प्रोफेसर मुरलीधर देशपांडे को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि संस्थान में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तीन छात्र भी सस्पेंड, पुलिस में शिकायत दर्ज खबरों के मुताबिक, पीड़ित छात्र का समर्थन करने वाले तीन अन्य छात्रों को भी यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई (NSUI) ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। एनएसयूआई ने प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है।
Professor at PES University abuses student, calls him a “terrorist” in front of an entire classroom. The incident was recorded by another student. Prof Muralidhar Deshpande has been suspended pending investigation. NSUI has also filed a formal complaint with the police. pic.twitter.com/5LVRayns5t
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) March 28, 2026
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
रेमंड साम्राज्य के द कंप्लीट मैन विजयपत सिंघानिया का निधन, शून्य से शिखर तक का सफर
IPL 2026: विराट कोहली से छूटा आसान कैच, अनुष्का शर्मा के रिएक्शन ने लूटी महफिल
ईरान-सऊदी का गुप्त खेल : ट्रंप क्यों कर रहे हैं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को बेनकाब?
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के शिव मंदिर वाले वीडियो पर घमासान, BJP और TMC आमने-सामने
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम: कल आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’, IMD की चेतावनी
असम में गूंजा जोहार : हेमंत सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल, तीर-धनुष के सहारे जीत का दावा
क्या PSL की चमक फीकी पड़ गई है? IPL के आगे नतमस्तक हुए खिलाड़ी और कमेंटेटर
सऊदी क्राउन प्रिंस पर डोनाल्ड ट्रंप की अमर्यादित टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी